20-09-2026 (Sunday)

25th Sunday in Ordinary Time

1 Corinthians 16:1–9 | Luke 8:16–18

Bro. Jeeban Nayak

“प्रभु की खोज और उदार अनुग्रह”

“जब तक प्रभु मिल सकता है, तब तक उसके पास चली जा। जब तक वह निकट है, तब तक उसकी दुहाई देती रह” (इसायाह 55:6)।

प्रभु हमें अपने पूरे हृदय से उसे ढूंढने के लिए आमंत्रित करते हैं, और सच्चाई और ईमानदारी से उसे पुकारने के लिए। वह वादा करते हैं कि वह हमें अत्यधिक क्षमा करेगा और हम पर दया करेगा।

फिलिप्पियों 1:20–24 में, पौलुस अपनी इच्छा व्यक्त करता है कि वह प्रस्थान कर जाए और प्रभु के साथ हो, जो कहीं बेहतर है, लेकिन वह जानता है कि उसके शारीरिक रूप से बने रहने की आवश्यकता फिलिप्पियों के लिए है। वह दो इच्छाओं के बीच फंसा हुआ है — दूसरों के लिए जीने की इच्छा और मरने व प्रभु के साथ होने की इच्छा। यह द्वंद्व एक सच्चे मसीही हृदय को दर्शाता है — जो प्रभु के साथ रहना चाहता है, परंतु तब तक संसार में दूसरों की भलाई के लिए जीता है।

दाख की बारी में मजदूरों के दृष्टान्त (मत्ती 20:1–16) में, हमें ईश्वर की उदारता और अनुग्रह के बारे में सिखाया जाता है। जो मजदूर अलग-अलग घंटों तक काम करते थे, उन्हें समान मजदूरी मिली — उनके कार्यों के कारण नहीं, बल्कि ईश्वर की भलाई और उदारता के कारण। यह दृष्टान्त हमें याद दिलाता है कि हमारा उद्धार और पुरस्कार हमारे गुणों पर नहीं, बल्कि ईश्वर की दया और प्रेम पर आधारित है।

आईये हम प्रभु को अपने पूरे हृदय से ढूंढें, जैसे मजदूर जिन्होंने दिन के अलग-अलग समय पर दाख की बारी में प्रवेश किया, परन्तु समान मजदूरी प्राप्त की। आओ हम उन लोगों की तरह न हों जिन्होंने स्वामी की उदारता के विरुद्ध कुड़कुड़ाया, बल्कि ईश्वर की भलाई और दया में आनंदित हों।

आईये हमारा जीवन ईश्वर की महिमा के लिए और दूसरों के लिए जीने की इच्छा से निर्देशित हो, जैसे पौलुस ने किया था। और जब हमारा समय प्रस्थान करने का आए, तो हम अपने प्रभु और उद्धारकर्ता येसु प्रभु से मिलने के लिए तैयार हों, जो हमें अपनी महिमा के अनुसार पुरस्कृत करेंगे।

“आपका आचरण मसीह के सुसमाचार के योग्य हो।” (फ़िलिप्पियों 1:27)। आईये हम प्रभु के योग्य जीवन जियें, हर बात में उसे प्रसन्न करने का प्रयास करें, और हमारा जीवन संसार के लिए उसके प्रेम और दया का प्रतिबिंब बने।


“Seek the Lord and His Generous Grace”

"Seek the Lord while he may be found; call upon him while he is near" (Isaiah 55:6).

The Lord invites us to seek him with all our hearts, to call upon him in truth and sincerity. He promises that he will abundantly pardon and have mercy on us.

In Philippians 1:20-24, Paul expresses his desire to depart and be with Christ, which is far better, but he knows that his remaining in the flesh is more necessary for the Philippians. He is torn between two desires: to live for the sake of others and to die and be with Christ.

The parable of the laborers in the vineyard (Matthew 20:1-16) teaches us about God's generosity and grace. The laborers who worked for different hours received the same wages, not because of their works, but because of God's goodness and generosity. It reminds us that our salvation and rewards are not based on our merits, but on God's mercy and love.

Let us seek the Lord with all our hearts, like the laborers who went to the vineyard at different hours, yet received the same wages. May we not be like those who grumbled against the master's generosity, but instead, may we rejoice in God's goodness and mercy.

May our lives be guided by the desire to glorify God and to live for others, just as Paul did. And when our time comes to depart this life, may we be ready to meet our Lord and Savior Jesus Christ, who will reward us according to his riches in glory.

"Only let your manner of life be worthy of the gospel of Christ" (Philippians 1:27).

May we walk in a manner worthy of the Lord, seeking to please him in all things, and may our lives be a reflection of his love and mercy to the world.

Bro. Jeeban Nayak IMS