
“अच्छी भूमि बनें”
"अब कोई प्रश्न पूछ सकता है, 'मृतक कैसे जी उठते हैं? वे कौन-सा शरीर ले कर आते हैं?' अरे मूर्ख! तू जो बोता है, वह जब तक नहीं मरता तब तक उस में जीवन नहीं आ जाता।" (1 कुरिन्थियों 15:35-36)।
बीज बोने वाले के दृष्टांत में, येसु हमें यह सिखाते हैं कि ईश्वर का वचन किस प्रकार की भूमि पर गिरता है (लूकस 8:4-15)। "अच्छी भूमि पर गिरे हुए बीज वे लोग हैं, जो सच्चे और निष्कपट हृदय से वचन सुन कर सुरक्षित रखते और अपने धैर्य के कारण फल लाते हैं।" (लूकस 8:15)।
प्रभु का पुनरुत्थान उस बीज के समान है जो पृथ्वी में गिरकर मर जाता है, लेकिन बहुत फल उत्पन्न करता है (योहन 12:24)। जैसे बीज को फल लाने के लिए मरना पड़ता है, वैसे ही हमें भी अपने स्वार्थ और इच्छाओं के लिए मरना होगा, ताकि हम ईश्वर की महिमा के लिए फल ला सकें।
आईये हम अपने हृदयों की जांच करें और अपने आप से पूछें, "मैं किस प्रकार की भूमि हूं?" क्या मैं उस बीज के समान हूं जो रास्ते के किनारे, या पत्थरीली भूमि पर, या कांटों के बीच गिरा? या मैं उस अच्छी भूमि के समान हूं जो ईश्वर का वचन ग्रहण करती है और धैर्यपूर्वक फल लाती है?
आईये हम अच्छी भूमि बनें — ऐसे हृदय जो ईश्वर के वचन को ग्रहण करें, उसे थामे रखें, और भरपूर फल लाएं, जिससे हमारे प्रभु और उद्धारकर्ता येसु प्रभु की महिमा हो।
"शान्ति का ईश्वर आप लोगों को पूर्ण रूप से पवित्र करे। आप लोगों का मन, आत्मा तथा शरीर हमारे प्रभु ईसा मसीह के दिन निर्दोष पाये जायें।" (1 थेसलनीकियों 5:23)।
“Be Good Soil”
"But someone will ask, 'How are the dead raised? With what kind of body do they come?' You foolish one! What you sow does not come to life unless it dies" (1 Corinthians 15:35-36).
In the parable of the sower, Jesus teaches us about the different types of soil that receive the word of God (Luke 8:4-15). The seed that falls on the good soil represents those who hear the word with a good and honest heart, hold it fast, and bear fruit with perseverance (Luke 8:15).
The resurrection of Christ is like the seed that falls into the earth and dies, but brings forth a rich harvest (John 12:24). Just as the seed must die to produce fruit, so too must we die to ourselves and our own desires, that we may bear fruit for God's glory.
Let us examine our hearts and ask, "What kind of soil am I?" Am I like the seed that falls by the wayside, or on rocky ground, or among thorns? Or am I like the good soil, receiving the word of God and bearing fruit with perseverance?
May we be good soil — hearts that receive God’s word, hold fast to it, and bear fruit in abundance — bringing glory to our Lord and Savior, Jesus Christ.
"May the God of peace himself sanctify you completely, and may your whole spirit and soul and body be kept blameless at the coming of our Lord Jesus Christ" (1 Thessalonians 5:23).
Bro. Jeeban Nayak IMS