18-09-2026 (Friday)

1 Corinthians 15:12–20 | Luke 8:1–3

Bro. Jeeban Nayak

“पुनरुत्थान: हमारे विश्वास की आधारशिला”

“यदि मसीह मृतकों में से नहीं जी उठे, तो हमारा धर्मप्रचार व्यर्थ है और आप लोगों का विश्वास भी व्यर्थ है।” (1 कुरिन्थियों 15:12)। येसु प्रभु का पुनरुत्थान हमारे विश्वास की आधारशिला है। बिना इसके हमारा प्रचार व्यर्थ है और हमारा विश्वास भी व्यर्थ है (1 कुरिन्थियों 15:14)। यही वह आधार है जिस पर सम्पूर्ण उद्धार का संदेश टिका है, क्योंकि पुनरुत्थान के द्वारा प्रभु ने पाप और मृत्यु पर विजय प्राप्त की और विश्वास करने वालों के लिए अनन्त जीवन का मार्ग खोल दिया।

जब हम लूकस 8:1–3 में येसु और उनके शिष्यों के मंत्रालय पर विचार करते हैं, तो हम देखते हैं कि वे ईश्वर के राज्य का सुसमाचार प्रचारित कर रहे थे, और जो महिलाएं विभिन्न बीमारियों से चंगी की गई थीं, वे अपनी ही संपत्ति से उनकी सेवा कर रही थीं। ये महिलाएं — मरियम मगदलेना, योहन्ना और सुसन्ना — उन विश्वासियों के उदाहरण हैं जिन्होंने उद्धार का वरदान प्राप्त किया और अब अपने पूरे हृदय से प्रभु की सेवा कर रही थीं। उनका विश्वास और उदारता हमें याद दिलाती है कि शिष्यत्व में भक्ति के साथ-साथ सेवा भी शामिल है।

प्रभु का पुनरुत्थान हमें आशा और आश्वासन देता है कि हम भी मृतकों में से उठाए जाएंगे। जैसा कि पौलुस लिखते हैं, “यदि हम इस प्रकार उनके साथ मर कर उनके साथ एक हो गये हैं, तो हमें भी उन्हीं की तरह जी उठना चाहिए।” (रोमियों 6:5)। आओ हम इस सत्य में आनन्दित हों कि हमारा प्रभु जी उठा है, और हम भी उसके साथ अनन्त जीवन के लिए जी उठेंगे।

आईये हम लूकस 8 में वर्णित महिलाओं की तरह प्रभु के वफादार सेवक बनें, अपनी संपत्ति, समय और प्रतिभाओं का उपयोग सुसमाचार के प्रचार और दूसरों की सेवा में करें। हमारा जीवन पुनरुत्थान की शक्ति का जीवित प्रमाण बने। स्मरण रखें कि “प्रभु के लिए आपका परिश्रम व्यर्थ नहीं है” (1 कुरिन्थियों 15:58)।

प्रभु में हमें मृत्यु और कब्र पर विजय प्राप्त है। आओ हम इस विजय के प्रकाश में जीएं और हमारा जीवन आनंद, आशा और उद्देश्य से परिपूर्ण हो। “ईश्वर को धन्यवाद, जो हमारे प्रभु ईसा मसीह द्वारा हमें विजय प्रदान करता है!” (1 कुरिन्थियों 15:57)।


“The Resurrection: The Cornerstone of Our Faith”

"Now if Christ is proclaimed as raised from the dead, how can some of you say that there is no resurrection of the dead?" (1 Corinthians 15:12).

The resurrection of Jesus Christ is the cornerstone of our faith. Without it, our preaching is in vain, and our faith is futile (1 Corinthians 15:14). It is the foundation upon which the entire message of salvation stands, for through the resurrection, Christ conquered sin and death, opening the way to eternal life for all who believe.

As we reflect on the ministry of Jesus and His disciples in Luke 8:1–3, we see that they were proclaiming the good news of the Kingdom of God, and the women who had been healed of various ailments were supporting them out of their own means. These women—Mary Magdalene, Joanna, and Susanna—were powerful examples of those who had received the gift of salvation and were now serving the Lord with all their heart. Their faith and generosity remind us that discipleship involves both devotion and service.

The resurrection of Christ gives us hope and assurance that we too will be raised from the dead. As Paul writes, "But if we have been united with him in a death like his, we will certainly be united with him in a resurrection like his" (Romans 6:5). Let us rejoice in the knowledge that our Lord is risen, and that we will rise again to eternal life with Him.

May we, like the women in Luke 8, be faithful servants of the Lord—using our resources, time, and talents to proclaim the gospel and serve others. May our lives be a living testimony to the power of the resurrection, and may we always remember that “our labor is not in vain in the Lord” (1 Corinthians 15:58).

In Christ, we have victory over death and the grave. Let us live in the light of this victory, filled with joy, hope, and purpose. “Thanks be to God, who gives us the victory through our Lord Jesus Christ!” (1 Corinthians 15:57).

Bro. Jeeban Nayak IMS