17-09-2026 (Thursday)

1 Corinthians 15:12–20 | Luke 8:1–3

Bro. Jeeban Nayak

“प्रेम: ईश्वर की क्षमा का उत्तर”

आओ हम प्रभु येसु के महिमामय सुसमाचार को स्मरण करें, जो उद्धार के लिए ईश्वर की शक्ति है (रोमियों 1:16)। क्योंकि प्रभु हमारे पापों के लिए मरे, धर्मग्रन्थ के अनुसार; "वह कब्र में रखे गये और तीसरे दिन जी उठे, जैसा कि धर्मग्रन्थ में लिखा है" (1 कुरिन्थियों 15:3–4)। यही हमारे विश्वास की नींव है और हमारे उद्धार का आधार है।

जब हम उस पापिनी स्त्री की कथा पर मनन करते हैं जिसने येसु के चरणों का इत्र से अभिषेक किया (लूकस 7:36–50), तो हमें ईश्वर के प्रेम और दया की गहराई का अनुभव होता है। जैसा कि येसु ने कहा, "इसलिए मैं तुम से कहता हूँ, इसके बहुत-से पाप क्षमा हो गये हैं, क्योंकि इसने बहुत प्यार दिखाया है। पर जिसे कम क्षमा किया गया, वह कम प्यार दिखाता है।" (लूकस 7:47)। उसके कार्य एक ऐसे हृदय को प्रकट करते हैं जो ईश्वर के प्रेम से परिवर्तित हो चुका है।

आईये हम भी, जिन्हें बहुत क्षमा मिली है, अपने प्रभु और उद्धारकर्ता येसु प्रभु के प्रति प्रेम और कृतज्ञता प्रकट करें। हमारे जीवन ईश्वर के सुसमाचार की परिवर्तनकारी शक्ति का प्रतिबिंब बनें, और हम अपने आस-पास के लोगों के लिए प्रभु की मधुर सुगंध बनें, जैसा कि लिखा है, "हम उनके बीच ईश्वर के लिए मसीह की सुगन्ध है" (2 कुरिन्थियों 2:15)।

आईये हम बहुत प्रेम करें, क्योंकि हमें बहुत क्षमा मिली है; और हम उस ईश्वर की महिमा के लिए जीवन व्यतीत करें, जिसने हमें अंधकार से बुलाकर अपने अद्भुत प्रकाश में प्रवेश कराया है।


“Love: A Response to God’s Forgiveness”

Let us remember the glorious Gospel of our Lord Jesus Christ — the power of God that brings salvation to all who believe (Romans 1:16). For Christ died for our sins according to the Scriptures, was buried, and rose again on the third day (1 Corinthians 15:3–4). This is the foundation of our faith and the cornerstone of our salvation.

As we meditate on the story of the sinful woman who anointed Jesus’ feet with perfume (Luke 7:36–50), we are reminded of the depth of God’s love and mercy toward us. She loved much because she was forgiven much (Luke 7:47). Her humble act reveals a heart transformed by the power of divine love.

We too, who have received God’s forgiveness, are called to show our love and gratitude to our Lord and Savior, Jesus Christ. May our lives reflect the transforming power of the Gospel, becoming a sweet fragrance of Christ to those around us (2 Corinthians 2:15).

Let us love deeply, for we have been deeply forgiven. And let us live to please Him who has called us out of darkness into His marvellous light (1 Peter 2:9).

Bro. Jeeban Nayak IMS