13-09-2026 (Sunday)

24th Sunday in Ordinary Time

1 Corinthians 15:45–50 | Luke 6:27–38

Bro. Jeeban Nayak

“क्षमा ईश्वर के प्रेम और दया का प्रतिबिंब”

क्षमा एक शक्तिशाली कार्य है, जो ईश्वर के प्रेम और दया को प्रकट करता है। वास्तव में, ईश्वर का वचन हमें क्षमा के महत्व के बारे में सिखाता है और यह भी बताता है कि हम इसे अपने जीवन में कैसे अपनाएँ।

वचन कहता है, “ईश्वर ने संसार को इतना प्यार किया कि उसने इसके लिए अपने एकलौते पुत्र को अर्पित कर दिया” (योहन 3:16)। ईश्वर का प्रेम और क्षमा ही दूसरों को क्षमा करने की हमारी सामर्थ्य का आधार है। “ईश्वर ने मनुष्य को अपना प्रतिरूप बनाया” (उत्पत्ति 1:27), जिसका अर्थ है कि हम सबके भीतर ईश्वर की चिंगारी विद्यमान है।

हम इस सत्य को गहरी प्रार्थना और निरंतर चिंतन के माध्यम से ही पहचानते हैं। जब हम ऐसा करते हैं, तो हमारा जीवन अनुग्रह, प्रकाश, प्रेम और क्षमा से भर जाता है।

क्रूस पर येसु की प्रार्थना हमारे लिए क्षमा का सर्वोत्तम उदाहरण है: “पिता! इन्हें क्षमा कर, क्योंकि ये नहीं जानते कि क्या कर रहे हैं” (लूकस 23:34)। यह हमें सिखाती है कि क्षमा दुर्बलता नहीं, बल्कि दिव्य शक्ति है — एक ऐसा प्रेम जो हृदयों को चंगा करता है।

जब हम क्षमा में बढ़ना चाहते हैं, तो येसु हमारे सर्वोत्तम आदर्श हैं। उन्हें अपने जीवन में स्वीकार कर हम उनके मार्गदर्शन, आशीर्वाद, गुणों और चमत्कारों को ग्रहण करते हैं। येसु हमारे भीतर और हमारे माध्यम से कार्य करते हैं, जिससे हम दूसरों को क्षमा कर सकें और हर किसी के प्रति प्रेम, दया और करुणा प्रदर्शित कर सकें।

आइए, हम भी प्रभु से यह अनुग्रह माँगें कि जैसे उन्होंने क्रूस पर क्षमा की, वैसे ही हम भी प्रेम और दया से सबको क्षमा कर सकें।


“Forgiveness: The Reflection of Divine Love”

Forgiveness is a powerful act that reflects God's love and mercy. The Word of God teaches us the profound significance of forgiveness and shows us how we can live it in our daily lives.

Scripture reminds us, “For God so loved the world that He gave His only Son” (John 3:16). God’s love and forgiveness form the very foundation of our ability to forgive others. He has created us in His image (Genesis 1:27); therefore, each of us carries within a divine spark—the image and likeness of God Himself.

We come to recognize this truth through fervent prayer and deep contemplation. When we nurture this awareness, our lives begin to radiate grace, light, love, and forgiveness.

On the Cross, Jesus gave us the perfect example of mercy when He prayed, “Father, forgive them, for they do not know what they are doing” (Luke 23:34). His words remind us that forgiveness is not weakness but divine strength—an act of love that heals both the giver and the receiver.

When we desire to grow in forgiveness, Jesus is our model and guide. By welcoming Him into our hearts, we also welcome His Spirit, His virtues, and His miracles. Through Him, we are empowered to forgive, to love, and to show mercy and kindness to all.

May Christ, who forgave even from the Cross, teach us to forgive as He forgives—to love without limit and to live in the fullness of His mercy.

Bro. Jeeban Nayak IMS