12-09-2026 (Saturday)

1 Corinthians 10:14–22 | Luke 6:43–49

Bro. Jeeban Nayak

“The Word in Our Hearts”

आज येसु हमें अपने हृदयों की ओर ध्यान देने के लिए आमंत्रित करते हैं। वह कहते हैं, “जो हृदय में भरा है, वहीं तो मुँह से बाहर आता है।” (लूकस 6:45)। हमारे शब्द और हमारे कर्म उसी से निकलते हैं जो हमारे भीतर भरा होता है। माता मरियम इसका सर्वोत्तम उदाहरण हैं। उन्होंने ईश्वर के वचनों को अपने हृदय में सहेज कर रखा और जीवनभर उन पर मनन करती रहीं। उन्होंने उन वचनों पर विश्वास किया, और उसी विश्वास के कारण वह पवित्रता, आज्ञाकारिता, प्रेम और दया में बढ़ती गईं। जैसा कि वचन कहता है, “ईश्वर का वचन जीवन्त, सशक्त और किसी भी दुधारी तलवार से तेज है।” (इब्रानियों 4:12)। जब हम भी मरियम की तरह ईश्वर के वचनों को अपने हृदय में रखते हैं, तो वह हमारे जीवन के लिए मार्गदर्शन और ज्ञान का स्रोत बन जाता है। यह हमें जीवन, शक्ति और पवित्रता से भर देता है। आइए, हम भी अपने हृदय को ईश्वर के जीवित वचन का निवासस्थान बनाएं—जो हमारे विचारों को दिशा दे, हमारे कर्मों को प्रेरित करे, और हमें प्रतिदिन उसके और निकट ले जाए।


“The Word in Our Hearts”

Today, Jesus invites us to turn our attention inward and reflect on our hearts. He reminds us that “out of the abundance of the heart, the mouth speaks” (Luke 6:45). What we speak and how we live flow from what we hold within.

Mother Mary is the perfect example of a heart filled with God’s Word. She treasured His words and reflected on them throughout her life. Because she believed deeply in what God spoke, she grew in holiness, obedience, love, and compassion.

As Scripture tells us, “The Word of God is living and active” (Hebrews 4:12). When we, like Mary, receive and cherish God’s Word in our hearts, it becomes a source of light and wisdom that directs our path. It transforms us, strengthens us, and fills us with divine life.

May our hearts, too, become dwelling places of God’s living Word—guiding our thoughts, shaping our actions, and drawing us closer to Him each day.

Bro. Jeeban Nayak IMS