
“ईश्वर की सेवा में विनम्र सेवा द्वारा वृद्धि”
1 कु रिन्थिय ों 3:1–9 इस पाठ में पौलुस हमें याद दिलाता है कि हम ईश्वर की सेवा में उसके सहकर्मी हैं। पौलुस या अपुल्लस में कोई बड़ा नहीं वृद्धि केवल परमेश्वर ही देता है। लूका 4:38–44 में भी हम देखते हैं कि येशु बिना थके सेवा करते हैं, पर उनका ध्यान उनके मिशन पर टिका रहता है ईश्वर के राज्य की घोषणा करना। ये दोनों पाठ हमें सिखाते हैं कि हमें नम्रता से सेवा करनी है, मान-सम्मान के लिए नहीं, बल्कि ईश्वर के राज्य को बढ़ाने के लिए। चाहे हम बीज बोएँ या पानी दें, चंगाई करें या शिक्षा दें, हमारा कार्य तभी सार्थक है जहाँ हम परिणाम ईश्वर पर छोड़ दें। येशु की तरह हमें अपनी सीमाओं से बाहर निकलकर प्रेम, चंगाई और सेवा के लिए तैयार रहना है। हम उसके खेत में विश्वासयोग्य सेवक बनें। वृद्धि की चिंता ईश्वर छोड़ते हुए, और भलाई करने में थकें नहीं।
“Serving God's Mission – Growth through Humble Service”
In 1 Corinthians 3:1–9, Paul reminds us that we are co-workers in God’s service. Neither Paul nor Apollos is greater—God alone gives growth. Similarly, in Luke 4:38–44, Jesus heals and serves tirelessly, yet remains focused on His mission: to proclaim the Kingdom of God. These readings together remind us that our calling is to serve with humility, not for recognition, but to build God’s kingdom. Whether we plant or water, heal or teach, our work has meaning only when we surrender the outcome to God. Like Jesus, we are called to move beyond comfort zones, always ready to love, heal, and serve wherever God sends us. Let us be faithful workers in His field trusting Him for growth, and never growing weary in doing good.
Bro. James Marandi IMS