
“संकरे द्वार से प्रवेश”
लूका 13:22-30
आज के वचन में प्रभु हमें संकरे द्वार से प्रवेश करने के लिए आमंत्रित करते हैं। प्यारे भाइयों और बहनों, आज प्रभु हमें इस दृष्टांत के माध्यम से स्वर्ग राज्य के मार्ग के बारे में बताते हैं। जब हम इस संसार में जीवन व्यतीत करते हैं, तो हमारे सामने दो मार्ग होते हैं — चौड़ा और संकरा, अर्थात सत्य और असत्य, भलाई और बुराई।
इसलिए प्रभु हमें चेतावनी देते हैं कि ईश्वर के राज्य में प्रवेश करना आसान नहीं है, बल्कि ईश्वर के राज्य में प्रवेश करने के लिए हमें संकरे द्वार से ही जाना पड़ेगा। इसके लिए हमें त्याग, बलिदान और नम्रता का जीवन जीना आवश्यक है।
प्यारे भाइयों और बहनों, हमारे हृदयों में यह प्रश्न उठ सकता है कि हमारे लिए यह संकरा मार्ग क्या है? यदि हम इस वचन पर गहराई से चिंतन करें, तो हम पाते हैं कि संकरा मार्ग ईश्वर का मार्ग है, जो हमें त्याग, बलिदान, आत्मसमर्पण और ईश्वर की इच्छा के अनुसार जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है।
यह मार्ग सरल और आरामदायक नहीं है, बल्कि आत्म-संघर्ष और चुनौतियों से भरा हुआ है। आज प्रभु हमें पवित्रता, विनम्रता, न्याय और प्रेम के मार्ग पर चलने का आह्वान करते हैं, ताकि हम सच्चे अर्थों में ईश्वर के राज्य में प्रवेश कर सकें।
“Enter Through the Narrow Gate”
Luke 13:22-30
In today’s Word, the Lord invites us to enter through the narrow gate. Dear brothers and sisters, today the Lord, through this parable, teaches us about the path to the Kingdom of Heaven. When we live in this world, we find ourselves before two paths — the broad and the narrow, that is, the path of truth and the path of evil.
Therefore, the Lord warns us that entering the Kingdom of God is not easy; rather, to enter God’s Kingdom, we must go through the narrow gate. For this, we are called to live a life of sacrifice, self-denial, and humility.
Dear brothers and sisters, we may often ask ourselves, “What is the narrow path for me?” If we deeply reflect on this Word, we realize that the narrow path is the way of God, a path that leads us to live a life of sacrifice, surrender, and obedience to God’s will.
This path is not simple or comfortable, but it is filled with inner struggle and challenges. Today, the Lord calls us to walk on the path of holiness, humility, justice, and love, so that we may truly enter into the Kingdom of God.
Bro. Nilesh Lakra
Ambikapur Diocese