
“प्रभु का बुलावा”
लूका 6:12-16
आज के सुसमाचार में प्रभु हमें अपने बारह शिष्यों के बुलावे के जीवन पर मनन और चिंतन करने के लिए आमंत्रित करते हैं। प्रभु स्वयं अपने शिष्यों को चुनते हैं। चयन से पूर्व प्रभु रातभर अपने स्वर्गीय पिता से प्रार्थना करते हैं और अपने पिता से बल और सामर्थ्य की याचना करते हैं। तत्पश्चात वे अपने बारह शिष्यों को नाम लेकर बुलाते हैं।
प्यारे भाइयों और बहनों, प्रभु जब किसी को चुनते हैं, तो वे उसकी योग्यता, परिवार या सुंदरता नहीं देखते, बल्कि जिसे वे प्रेम करते हैं, उसे अपने कार्य को आगे बढ़ाने और अपनी महिमा प्रकट करने के लिए चुन लेते हैं।
प्रभु अपने शिष्यों को संसार में सुसामाचार का प्रकाश फैलाने के लिए भेजते हैं। वैसे ही आज भी वे हमें अपने साक्षी बनने के लिए बुला रहे हैं। प्यारे भाइयों और बहनों, प्रभु का यह बुलावा प्रेम, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। जो इस बुलावे को स्वीकार करता है, वह केवल शिष्य नहीं रहता, बल्कि प्रभु के मिशन कार्य का सहभागी बन जाता है।
आज के सुसमाचार के माध्यम से प्रभु हमें यह भी सिखाना चाहते हैं कि जब भी हम किसी कार्य की शुरुआत करें, तो सबसे पहले हमें ईश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए, उनकी शक्ति, बल और सामर्थ्य की याचना करनी चाहिए, ताकि हमारा हर कार्य प्रभु की इच्छा के अनुरूप और उनकी आशीष से सम्पन्न हो सके।
“The Lord’s Call”
Luke 6:12-16
In today’s Gospel, the Lord invites us to reflect and meditate on the calling of His twelve disciples. The Lord Himself chooses His disciples. Before making His choice, the Lord spends the whole night in prayer to His Heavenly Father, seeking strength and power from Him. Then, He calls His twelve disciples by name.
Dear brothers and sisters, when the Lord chooses someone, He does not look at their ability, family background, or appearance. Rather, He chooses the one whom He loves, to carry forward His work and to reveal His glory.
The Lord sends His disciples into the world to spread the light of the Gospel. In the same way, even today, He is calling us to be His witnesses. Dear brothers and sisters, the Lord’s call is a symbol of love, sacrifice, and dedication. Whoever accepts this call is not merely a disciple but becomes a participant in the Lord’s mission.
Through today’s Gospel, the Lord also teaches us that whenever we begin any work, we should first pray to God, asking for His strength, power, and guidance, so that all our actions may be according to His will and be completed with His blessings.
Bro. Nilesh Lakra
Ambikapur Diocese