18-10-2026 (Sunday)

Isaiah 45:1, 4-6 | 1 Thessalonians 1:1-5b | Matthew 22:15-21

Bro. Mikhel Katara

“ईश्वर की बुलाहट और हमारे जीवन में उसकी महिमा”

यशायाह 45:1, 4-6    1 थेस्सलुनीकियों 1:1-5ब    मत्ती 22:15-21

ईश्वर सब पर अधिकार रखता है—चाहे वह राजा हो, नेता हो या कोई साधारण व्यक्ति। वह अपनी योजना पूरी करने के लिए किसी को भी चुन सकता है, यहाँ तक कि किसी गैर-इस्राएली राजा को भी। आज के पहले पाठ में हम देखते हैं कि ईश्वर ने राजा सीरुस को अपना अभिषिक्त बनाकर बुलाया, ताकि वह इस्राएल की मुक्ति का साधन बने। यद्यपि सीरुस यहूदी नहीं था, फिर भी ईश्वर ने उसे अपनी योजना पूरी करने के लिए चुना। इससे हमें यह शिक्षा मिलती है कि ईश्वर केवल अपने चुने हुए लोगों तक सीमित नहीं है; वह किसी भी व्यक्ति को अपने कार्य का माध्यम बना सकता है।

दूसरे पाठ में संत पौलुस थेस्सलुनीकियों को स्मरण कराते हैं कि हम भी ईश्वर की बुलाहट में सहभागी हैं। जैसे सीरुस को एक विशेष कार्य के लिए चुना गया था, वैसे ही हमें भी प्रभु ने बुलाया है कि हम विश्वास, प्रेम और आशा में स्थिर रहें। अपने जीवन द्वारा ईश्वर की योजना में भाग लेना ही हमारी सच्ची बुलाहट है।

सुसमाचार में फरीसी प्रभु यीशु से चालाकी से पूछते हैं, “क्या कैसर को कर देना उचित है?” वे चाहते थे कि यीशु उनके जाल में फँस जाएँ। परन्तु प्रभु उत्तर देते हैं, “जो कैसर का है वह कैसर को दो, और जो ईश्वर का है वह ईश्वर को दो।” प्रभु हमें याद दिलाते हैं कि हमारा जीवन, हमारा हृदय, हमारी आत्मा, हमारा समय और हमारा अस्तित्व सब कुछ ईश्वर का है, क्योंकि उसी ने हमें अपने स्वरूप में बनाया है।

आज के तीनों पाठ हमें सिखाते हैं कि जैसे राजा सीरुस को ईश्वर ने अपने कार्य के लिए बुलाया, वैसे ही हम भी संसार में उसकी ज्योति बनने के लिए बुलाए गए हैं। हमें अपनी सांसारिक जिम्मेदारियाँ ईमानदारी से निभानी हैं, परन्तु कभी नहीं भूलना कि हमारा सम्पूर्ण जीवन ईश्वर का है। इसलिए आइए, हम अपना हृदय, अपना समय, अपना जीवन और अपनी सम्पूर्ण सत्ता उसी को अर्पित करें। यही प्रभु के इन वचनों का वास्तविक अर्थ है— “जो ईश्वर का है, वह ईश्वर को दे दो।”


“God's Calling and His Glory in Our Lives”

Isaiah 45:1, 4-6    1 Thessalonians 1:1-5b    Matthew 22:15-21

God has authority over everyone—whether a king, a leader, or an ordinary person. He can choose anyone to fulfil His saving plan, even someone outside the people of Israel. In today's first reading, God calls King Cyrus, though he was not a Jew, to become an instrument of Israel's liberation. This reminds us that God is not limited by human boundaries. He can use anyone to accomplish His divine purpose and bring salvation to His people.

In the second reading, Saint Paul reminds the Thessalonians that they too have been called by God. Just as Cyrus received a special mission, every Christian has received a unique vocation. We are called to live in faith, love, and hope, and to participate in God's plan through our daily lives.

In the Gospel, the Pharisees try to trap Jesus by asking whether it is lawful to pay taxes to Caesar. Jesus answers wisely, "Render to Caesar the things that are Caesar's, and to God the things that are God's." Since we are created in God's image, our hearts, souls, time, talents, and our entire lives belong to Him. We must faithfully fulfil our earthly responsibilities, but never forget our first duty toward God.

The three readings together remind us that God works through kings, prophets, and ordinary people alike. Just as King Cyrus was chosen for a special mission, we too are called to be God's light in the world. While carrying out our responsibilities in society, let us always remember that our heart, soul, and life belong entirely to God. This is the true meaning of Jesus' words: "Give to God what belongs to God."

Bro. Mikhel Katara
Jhabua Diocese