17-10-2026 (Saturday)

Ephesians 1:15-23 | Luke 12:8-12

Bro. Mikhel Katara

“सच्ची संपत्ति: मसीह में हमारा विश्वास”

इफिसियों 1:15-23    लूका 12:8-12

धन, संपत्ति और प्रसिद्धि हमारी सच्ची दौलत नहीं हैं। हमारी सबसे बड़ी संपत्ति प्रभु यीशु मसीह में हमारा विश्वास है। मनुष्य के जीवन का उद्देश्य केवल धन अर्जित करना नहीं, बल्कि परमेश्वर के निकट रहना है। सच्ची बुद्धि और आध्यात्मिक संपत्ति हमें केवल प्रभु यीशु से प्राप्त होती है।

संत पौलुस इफिसियों के नाम अपने पत्र में कहते हैं कि हमें जो आशा मिली है वह महान है, और संतों के साथ जो विरासत हमें मिली है वह महिमामयी और वैभवपूर्ण है। परमेश्वर हमें ज्ञान, बुद्धि और आध्यात्मिक समझ प्रदान करता है, ताकि हम प्रभु यीशु को और अधिक गहराई से जान सकें। वही परमेश्वर जिसने मसीह को मृतकों में से जिलाया, उन्हें सारी सृष्टि के ऊपर सर्वोच्च बनाया और कलीसिया का शीर्ष नियुक्त किया।

सुसमाचार में प्रभु यीशु कहते हैं, "जो मनुष्यों के सामने मुझे स्वीकार करेगा, उसे मानव पुत्र भी परमेश्वर के स्वर्गदूतों के सामने स्वीकार करेगा।" वे हमें सांसारिक वस्तुओं और लालच से सावधान करते हैं। मनुष्य का जीवन उसकी संपत्ति की बहुतायत पर निर्भर नहीं करता। जब हम प्रभु यीशु को स्वीकार करते हैं, तब हम आत्मिक दृष्टि से धनी बन जाते हैं। यही हमारी सच्ची दौलत है।

हमें अपने जीवन को आत्मिक दृष्टि से देखने की आवश्यकता है। यदि हम केवल धन और भौतिक वस्तुओं के पीछे भागेंगे, तो परमेश्वर की सच्ची बुद्धि और अनन्त खजाने को खो देंगे। परमेश्वर के प्रति विश्वास और भक्ति ही वह धन है, जो कभी हमसे छीन नहीं सकता। आज हम उसी आत्मिक संपत्ति की खोज करने के लिए बुलाए गए हैं, जो केवल प्रभु यीशु में मिलती है। आइए प्रार्थना करें कि प्रभु हमें ऐसी बुद्धि और दृष्टि दें, जिससे हम केवल संसार की वस्तुओं को नहीं, बल्कि परमेश्वर की योजना को भी पहचान सकें।


“True Wealth: Our Faith in Christ”

Ephesians 1:15-23    Luke 12:8-12

Wealth, possessions, and fame are not our greatest treasures. Our true wealth is our faith in Jesus Christ. The purpose of human life is not merely to accumulate riches but to live close to God. True wisdom and lasting treasure are found only in Christ.

In his Letter to the Ephesians, Saint Paul reminds us that the hope to which God has called us is glorious, and the inheritance we share with the saints is rich beyond measure. God grants us wisdom, knowledge, and spiritual understanding so that we may know Christ more deeply. The same God who raised Jesus from the dead has placed Him above all creation and made Him the Head of the Church.

In today's Gospel, Jesus declares, "Whoever acknowledges me before others, the Son of Man will also acknowledge before the angels of God." He warns us against placing our trust in material possessions. True life is not measured by worldly wealth. When we accept Christ, we become spiritually rich, and this spiritual richness is our greatest treasure.

We are called to see life with the eyes of faith. If we spend our lives chasing wealth alone, we will miss God's true treasure and wisdom. Faith and devotion to God are treasures that can never be taken away. Today, let us seek the spiritual riches found only in Christ. May the Lord grant us wisdom and spiritual vision to recognize not only earthly things but also His loving plan for our lives.

Bro. Mikhel Katara
Jhabua Diocese