
प्रिय भाइयों और बहनों, दानिएल का दर्शन हमें यह शिक्षा देता है कि संसार के सभी साम्राज्य चाहे कितने भी शक्तिशाली क्यों न लगें, वे अस्थायी हैं। अंततः केवल ईश्वर का राज्य ही सदा के लिए स्थिर और शाश्वत रहेगा। यह संदेश हमें हिम्मत और आशा देता है कि जब हम कठिनाइयों या अन्याय का सामना करते हैं, तब भी ईश्वर की अंतिम विजय निश्चित है। इसलिए हमें हर परिस्थिति में विश्वास और प्रार्थना के साथ खड़े रहना चाहिए।
सुसमाचार में प्रभु येसु हमें सावधान और सतर्क रहने का आह्वान करते हैं। वे हमें चेतावनी देते हैं कि सांसारिक सुख, चिंता और विलासिता हमें ईश्वर से दूर न कर दें। इसके बजाय हमें निरंतर प्रार्थना और विश्वास में दृढ़ रहना चाहिए ताकि हम हर परिस्थिति का सामना कर सकें और अंत समय में "मानव पुत्र" के सामने खड़े होने योग्य बन सकें। प्यारे दोस्तों इस शिक्षा से हमें यह सीख मिलती है कि हमें हर समय अपने जीवन को उद्देश्यपूर्ण, आत्मिक और जागरूकता से भरपूर जीना चाहिए।
My dear brothers and sisters, the vision of Daniel reminds us that all earthly kingdoms, no matter how powerful they appear, are temporary. Only the Kingdom of God will last forever and remain unshakable. This gives us courage and hope that even when we face difficulties or injustice, God’s final victory is assured. Therefore, we must remain firm in faith and steadfast in prayer in all situations.
In the Gospel, Jesus calls us to be watchful and alert. He warns us not to let worldly pleasures, worries, and distractions take us away from God. Instead, we are invited to live a life of constant prayer and vigilance so that we may stand strong in trials and be worthy to appear before the Son of Man at the end. This is a call to live purposefully, spiritually awake, and with readiness, trusting always in God’s promises.
Bro. Arvind Khalkho
III Year Theology
Archdiocese of Raipur