
प्रिय भाइयों और बहनों, नबी दानिएल का दर्शन हमें यह सिखाता है कि चाहे संसार के साम्राज्य और शक्तियाँ कितने भी बड़े क्यों न दिखाई दें, वे नाशवान हैं। केवल ईश्वर का राज्य ही सदा के लिए स्थिर और अटूट रहेगा। “मानव पुत्र” यानी येसु मसीह को पिता ईश्वर ने सामर्थ्य, महिमा और राज्य प्रदान किया है, जो कभी समाप्त नहीं होगा। यह हमें प्रेरित करता है कि हम किसी सांसारिक शक्ति या भय में न फँसे, बल्कि मसीह के राज्य की ओर अपने जीवन को मोड़ें।
सुसमाचार में अंजीर के पेड़ का दृष्टांत हमें जागरूक रहने का संदेश देता है। जैसे पेड़ की अंकूर हमें ऋतु के आने की पहचान कराती हैं, वैसे ही जीवन की घटनाएँ हमें याद दिलाती हैं कि ईश्वर का राज्य निकट है। हमें आलसी नहीं, बल्कि तैयार रहना है – प्रार्थना, विश्वास और अच्छे कर्मों के द्वारा। येसु हमें यह आशा देते हैं कि उनके वचन कभी नहीं मिटेंगे। यही वचन हमारी कठिनाइयों के बीच मार्गदर्शन और जीवन में शक्ति बनते हैं।
My dear brothers and sisters, Daniel’s vision teaches us that no matter how powerful earthly kingdoms may seem, they are temporary. Only the Kingdom of God is eternal and unshakable. The “Son of Man,” that is, Jesus Christ, has been given dominion, glory, and kingship that will never pass away. This reminds us not to place our trust in worldly powers or fears but to direct our lives toward the eternal Kingdom of Christ.
The Gospel parable of the fig tree calls us to remain vigilant. Just as the sprout leaves of the tree indicates the coming of summer, so too the events of life remind us that the Kingdom of God is near. We are not to live in laziness, but to remain prepared through prayer, faith, and good works. Jesus assures us that His words will never pass away. These words give us strength in trials and guide us on the path of salvation.
Bro. Arvind Khalkho
III Year Theology
Archdiocese of Raipur