27-11-2025

दानिएल 6:12-28    लूकस 21:20-28

Daniel 6:12-28    Luke 21:20-28

Bro. Arvind Khalkho

प्रिय भाइयों और बहनों, नबी दानिएल की कहानी हमें यह याद दिलाती है कि सच्चा विश्वास केवल अच्छे समय में ही नहीं, बल्कि कठिनाई और विपत्ति के बीच भी दृढ़ रहना चाहिए। जब राजा ने दानिएल को सिंहों की गुफा में डाला, तब भी दानिएल ने डरने के बजाय ईश्वर पर भरोसा किया। उसी विश्वास ने उसे जीवनदान दिया। आज हमसे भी यही अपेक्षा है कि हम डर और निराशा के बजाय प्रार्थना और विश्वास को चुनें।

सुसमाचार हमें यह आश्वासन देता है कि जब संसार डगमगाता हुआ प्रतीत हो, तब भी हमें सिर उठाकर खड़ा रहना है, क्योंकि उद्धार निकट है। यह संदेश हमें याद दिलाता है कि ईश्वर हमारे जीवन का अंतिम सहारा हैं। संकट चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, यदि हम प्रभु के साथ जुड़े रहें तो अंत में हमें शांति और उद्धार की प्राप्ति होगी। इसलिए आज हम प्रार्थना करें कि हम हर परिस्थिति में दानिएल की तरह विश्वासयोग्य बने रहें और येसु के वचनों के अनुसार आशा और साहस के साथ जीवन व्यतीत करें।


27 November 2025

Daniel 6:12-28    Luke 21:20-28

My dear brothers and sisters, the story of Daniel reminds us that true faith is not only in times of comfort but also in moments of trial and danger. When the king cast Daniel into the den of lions, Daniel chose trust over fear, and that faith saved his life. In the same way, we too are called to choose prayer and trust instead of fear and despair.

The Gospel assures us that when the world seems to shake and collapse, we must lift up our heads because our redemption is near. This message reminds us that God is our final refuge. No matter how great the crisis may be, if we remain united with the Lord, we will receive peace and salvation in the end. So let us pray today that, like Daniel, we may remain faithful in all circumstances and, according to Jesus’ words, live with hope and courage.

Bro. Arvind Khalkho
III Year Theology
Archdiocese of Raipur