01-11-2026 (Sunday)

Revelation 7:2-4, 9-14 | Matthew 5:1-12

Bro. Nilesh Minj

“सभी संतों का पर्व”

प्रकाशना 7:2-4,9-14 | संत मत्ती 5:1-12

येसु में प्यारे भाइयों एवं बहनों, आज माता कलीसिया सभी संतो का पर्व मना रही है। जब हम संतो के जीवन को देखते हैं तो संतो की कहानियाँ हमारे विश्वास के लिए दीपक के समान हैं। जब हम संतो के जीवन बारे में पढ़ते हैं तो हमें पता चलता है कि साधारण मनुष्य भी ईश्वर की कृपा से असाधारण प्रेम, धैर्य, नम्रता और पवित्रता का जीवन जीये थे।

संतों ने अपने शब्दों से नहीं बल्कि अपने कर्मों के द्वारा सुसमाचार की घोषणा की। उनके जीवन से हमें यही सीख मिलती है कि हमारे जीवन में कितनी ही कठिनाइयाँ, दुःख, संकट आएँ हमें हमेशा ईश्वर पर भरोसा रखना चाहिए।

आज के पहले पाठ में ईश्वर हमें उस भीड़ का दर्शन कराता है जो हर राष्ट्र, भाषा और जाति से हैं, जिन्होंने मेमने के लहू में अपने वस्त्र धोकर उन्हें उज्ज्वल किए हैं। यह दृश्य हमें याद दिलाता है कि संत वही हैं जिन्होंने कष्ट सहकर भी विश्वास नहीं छोड़ा और अंततः ईश्वर की उपस्थिति में महिमा पाए।

आज के सुसमाचार में प्रभु स्वर्ग के राज्य का मार्ग दिखाते हैं। प्रभु कहते हैं कि सच्चा आशीर्वाद ही धन है, शक्ति या प्रतिष्ठा नहीं। इसलिए प्रभु हमें दीनता, नम्रता, दया और शांति का मार्ग दिखाते हैं। प्रभु कहते हैं कि जो लोग न्याय और धार्मिकता के भूखे और प्यासे हैं वहीं ईश्वर की इच्छा पूरी करते हैं।

जब हम भी अपने दैनिक जीवन में ईश्वर के वचन को अपने जीवन में संजोए रखते हैं तब हमारे जीवन में बदलाव आता है और हम क्षमा, प्रेम, और धैर्य को अपने जीवन में अपनाते हैं। इसलिए प्यारे भाइयों एवं बहनों, हमें हमेशा ईश्वर के वचन पर चलना और उसे अपने जीवन में अमल करना चाहिए।


“Feast of All Saints”

Revelation 7:2–4, 9–14 | Matthew 5:1–12

Dear brothers and sisters in Jesus, Today Mother Church celebrates the feast of All Saints. When we look at the lives of the saints, their stories are like lamps for our faith. When we read about their lives, we realize that even ordinary human beings, by God’s grace, lived extraordinary lives of love, patience, humility, and holiness.

The saints proclaimed the Gospel not only through their words but through their actions. From their lives we learn that no matter how many difficulties, sorrows, or troubles come into our lives, we must always keep our trust in God.

In today’s first reading from the Book of Revelation, God shows us a vision of a great multitude from every nation, language, and people. They have washed their robes and made them white in the blood of the Lamb. This scene reminds us that saints are those who endured suffering yet never abandoned their faith, and in the end, they received glory in God’s presence.

In today’s Gospel from the Gospel of Matthew, the Lord shows us the way to the Kingdom of Heaven. He teaches that true blessing is not wealth, power, or status. Instead, He calls us to the path of humility, meekness, mercy, and peace. The Lord says that those who hunger and thirst for righteousness are the ones who fulfill God’s will.

When we treasure God’s Word in our daily lives, transformation begins within us, and we learn to practice forgiveness, love, and patience. Therefore, dear brothers and sisters, let us always walk according to God’s Word and put it into practice in our lives.

Bro. Nilesh Minj
Gwalior Diocese