
सभी राष्ट्रों को मेरा शिष्य बनाओ
आज हम प्रभु के वचन पर मनन करते हैं – मत्ती का सुसमाचार अध्याय 28 पद 16 से 20 तक। यह अंश येसु का महान आदेश है, जिसमें प्रभु ने अपने शिष्यों को यह जिम्मेदारी दी कि वे सारी दुनिया में जाकर सबको उसके शिष्य बनाएँ, उन्हें बपतिस्मा दें और जो कुछ उसने सिखाया है, वह सबको सिखाएँ।
येसु का यह आदेश केवल बारह शिष्यों के लिए नहीं था, बल्कि हर विश्वासी के लिए है। आज के समाज में जहाँ एक ओर विज्ञान और तकनीकी तेज़ी से बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर तनाव, हिंसा, नफरत, विभाजन और मूल्यहीनता भी बढ़ रही है।
ऐसे समय में प्रभु का संदेश हमें याद दिलाता है कि हमारा कार्य केवल विश्वास को अपने तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उसे अपने जीवन और कार्यों के द्वारा दूसरों तक पहुँचाना है।
“सब राष्ट्रों को शिष्य बनाओ” — इसका अर्थ है कि मसीह का प्रेम और सुसमाचार केवल किसी एक समूह के लिए नहीं बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए है। हमें यह संदेश अपने परिवार, पड़ोस, कार्यक्षेत्र और समाज में प्रेम, भाईचारे और सहयोग के द्वारा जीना है।
बपतिस्मा केवल एक संस्कार नहीं, बल्कि एक नया जीवन और नई सोच है। जब हम ईमानदारी, सत्य, न्याय और करुणा का जीवन जीते हैं, तब हम वास्तव में मसीह की शिक्षा को संसार में जीवित करते हैं।
प्रभु का यह वचन — “मैं संसार के अंत तक तुम्हारे साथ हूँ” — हमें आशा और शक्ति प्रदान करता है। चाहे जीवन में कितनी भी कठिनाइयाँ क्यों न आएँ, प्रभु हमें कभी अकेला नहीं छोड़ते।
आइए आज हम यह संकल्प लें कि हम केवल प्रभु के वचन के श्रोता नहीं, बल्कि उसके कर्ता बनेंगे। अपने प्रेम, सेवा और दया के द्वारा हम मसीह के सच्चे साक्षी बनें। आमेन।
Make Disciples of All Nations
Today we reflect on Matthew 28:16–20, a passage known as the Great Commission. Here Jesus entrusts His disciples with the mission of going into the whole world, making disciples of all nations, baptizing them, and teaching them to observe everything He has commanded.
This command was not meant only for the twelve apostles but for every believer. In a world marked by rapid technological growth yet increasing division, violence, loneliness, and moral confusion, Jesus calls us to share our faith through our words and actions.
“Make disciples of all nations” reminds us that Christ’s love is for everyone. It crosses every barrier of race, language, culture, and social status. We are called to witness this love in our families, workplaces, and communities.
Baptism is more than a ritual; it is an invitation to a new life in Christ. When we live with honesty, truth, justice, and compassion, we become living examples of the Gospel.
Jesus’ promise, “I am with you always, to the end of the age,” gives us confidence and hope. No matter what challenges we face, Christ remains with us and strengthens us for our mission.
Let us therefore be not only hearers of God’s Word but doers as well. Every act of kindness, service, and love becomes part of fulfilling Christ’s mission in the world. Amen.
Bro. Tinku Joseph
Khrist Premalaya Regional Theologate