15-05-2026

संत योहन 16:20-23

Reflection

दुःख से आनन्द की ओर

येसु के ये वचन हमें जीवन के गहरे रहस्य की ओर ले जाते हैं। दुःख और आँसुओं के बीच येसु हमें नए जीवन का आश्वासन देते हैं कि जो भी दुःख हम उनके लिए सहते हैं, वह व्यर्थ नहीं है। जैसे प्रसव वेदना के बाद एक माँ को नए जीवन का आनंद मिलता है, वैसे ही हमारे जीवन के दुःख भी हमें उस स्थायी आनंद की ओर ले जाते हैं, जो प्रभु हमें देना चाहते हैं।

आज के संदर्भ में हम देखते हैं कि संसार में बहुत अशांति, संघर्ष, बीमारी और निराशा है। लोग बेरोज़गारी, आर्थिक कठिनाइयों, पारिवारिक तनाव, टूटते रिश्तों और सामाजिक अन्याय जैसी अनेक समस्याओं से जूझ रहे हैं। कई बार हमें लगता है कि दुःख का कोई अंत नहीं है। लेकिन प्रभु येसु हमें आश्वस्त करते हैं कि हमारा दुःख अस्थायी है और उसका परिणाम शाश्वत आनंद है।

येसु का पुनरुत्थान इस सत्य का सबसे बड़ा प्रमाण है। शिष्य क्रूस पर येसु की मृत्यु देखकर रोए और निराश हुए थे, लेकिन जब उन्होंने पुनर्जीवित प्रभु को देखा, तो उनका दुःख आनंद में बदल गया। उसी प्रकार जब हम अपने जीवन के दुःखों को विश्वास और धैर्य के साथ स्वीकार करते हैं और उन्हें प्रभु को अर्पित करते हैं, तब वही दुःख हमें आध्यात्मिक शक्ति, गहरी शांति और नई आशा प्रदान करता है।

आज की दुनिया हमें अक्सर क्षणिक सुखों की ओर आकर्षित करती है, लेकिन येसु हमें ऐसा आनंद देते हैं जो स्थायी और आत्मिक है। यह आनंद परिस्थितियों पर निर्भर नहीं करता, बल्कि प्रभु के साथ हमारे जीवित संबंध पर आधारित होता है। जब हम प्रार्थना करते हैं, विश्वास में दृढ़ बने रहते हैं और दूसरों के लिए त्याग करते हैं, तब हम उस आनंद का अनुभव करते हैं जिसे कोई हमसे छीन नहीं सकता।

आइए आज हम प्रभु से यह प्रार्थना करें: “हे प्रभु येसु, हमें विश्वास और धैर्य प्रदान करें ताकि हम जीवन के दुःखों को सहन करते हुए आपके वचनों पर भरोसा रख सकें। हमारे हृदयों को ऐसा आनंद दें, जिसे कोई छीन न सके, और हमें दूसरों के लिए आशा और शांति का साधन बनाएं। आमेन।”


From Sorrow to Joy

The words of Jesus in today’s Gospel reveal a deep truth about life. He tells us that sorrow and tears are not the end. If we remain in Him, our suffering will be transformed into joy. Just as a mother forgets the pain of childbirth when she holds her newborn child, in the same way the sufferings of our lives can become a source of lasting joy in the Lord.

In today’s world we see much unrest, struggle, sickness, and hopelessness. People face unemployment, financial burdens, family tensions, broken relationships, and social injustice. At times it may seem that suffering has no end. Yet Jesus assures us that our sorrow is temporary and that the final gift He offers is everlasting joy.

The Resurrection of Jesus is the greatest proof of this promise. The disciples wept and lost hope when Jesus died on the Cross, but their sorrow turned into joy when they encountered the Risen Lord. Likewise, when we accept our sufferings with faith and offer them to God, He transforms them into spiritual strength, inner peace, and deeper faith.

The world often attracts us with temporary happiness, but Jesus offers us a joy that is eternal. This joy does not depend on circumstances; rather, it flows from our living relationship with Him. When we pray, remain steadfast in faith, and make sacrifices for others, we experience the joy that no one can take away.

Let us pray: “Lord Jesus, give us faith and patience so that we may face the sufferings of life with trust in Your promises. Fill our hearts with a joy that no one can take away, and make us instruments of hope and peace for others. Amen.”

Bro. Tinku Joseph
Khrist Premalaya Regional Theologate