
“ईश्वर पर दृढ़ विश्वास”
आज का पहला पाठ और सुसमाचार हमें ईश्वर पर दृढ़ विश्वास करने के बारे में सिखाते हैं। प्रेरित चरित में हम देखते हैं कि पौलुस और बरनाबस को सताया जाता है, फिर भी वे ईश्वर की कृपा और शक्ति का अनुभव करते हैं। अनेक कठिनाइयों के बावजूद वे अन्य जातियों के बीच सुसमाचार का प्रचार करने के लिए तैयार रहते हैं। उनका जीवन हमें यह याद दिलाता है कि ईश्वर पर भरोसा रखने वाला व्यक्ति चुनौतियों के सामने हार नहीं मानता।
सुसमाचार में प्रभु येसु अपने शिष्यों से कहते हैं, “मैं तुम्हारे लिए शान्ति छोड़ जाता हूँ, अपनी शान्ति तुम्हें प्रदान करता हूँ। वह संसार की शान्ति जैसी नहीं है। तुम्हारा जी घबराए नहीं और न ही भयभीत हो।” येसु अपने शिष्यों को पिता के पास जाने के लिए तैयार कर रहे थे और उन्हें आश्वासन दे रहे थे कि ईश्वर सदैव उनके साथ हैं।
आज हमें भी अपने जीवन में इसी दृढ़ विश्वास की आवश्यकता है। हमें अपने आप को तैयार करना होगा ताकि हम प्रभु के सुसमाचार को दूसरों तक पहुँचा सकें। हमें लोगों को यह विश्वास दिलाना है कि एक ही सच्चा ईश्वर है जो हमसे प्रेम करता है और हमारी देखभाल करता है। जब जीवन में कठिनाइयाँ आती हैं, तब सच्चा विश्वास ही हमें संभालता और आगे बढ़ने की शक्ति देता है।
पवित्र बाइबिल में हम अब्राहम, मूसा और धन्य कुँवारी मरियम के जीवन में यह विश्वास देखते हैं। उन्होंने ईश्वर पर भरोसा रखा और ईश्वर ने उन्हें कभी निराश नहीं किया। यदि हम भी ईश्वर की कृपा और शक्ति का अनुभव करना चाहते हैं, तो हमें प्रार्थना और ध्यान में समय देना होगा। हमें ईश्वर के वचन को पढ़ना, समझना और उसके अनुसार जीवन जीना होगा।
इसके साथ ही हमें अपने विश्वास को दूसरों के साथ साझा करना चाहिए और उन्हें ईश्वर के प्रेम तथा दया के बारे में बताना चाहिए। आइए हम प्रार्थना करें कि हमारा विश्वास दिन-प्रतिदिन मजबूत होता जाए और हम अपने जीवन द्वारा दूसरों को भी ईश्वर पर भरोसा रखने के लिए प्रेरित कर सकें।
“Firm Faith in God”
Today’s First Reading and Gospel teach us about having firm faith in God. In the Acts of the Apostles, we see that Paul and Barnabas are persecuted, yet they continue to experience God’s grace and strength. Despite many hardships, they remain committed to preaching the Gospel to the nations. Their witness reminds us that true faith enables us to persevere even in difficult circumstances.
In the Gospel, Jesus says to His disciples, “Peace I leave with you; my peace I give to you. Not as the world gives do I give it to you. Do not let your hearts be troubled or afraid.” Jesus prepares His disciples for His return to the Father and reassures them that God is always with them.
We too need this firm faith in our daily lives. We must prepare ourselves to bring the Good News of the Lord to others. We are called to help people believe in the one true God who loves us and cares for us. When difficulties arise, it is genuine faith that keeps us strong and helps us move forward with courage.
In Sacred Scripture, we see this firm faith in the lives of Abraham, Moses, and the Blessed Virgin Mary. They trusted in God completely, and God never disappointed them. If we wish to experience God’s grace and power in our lives, we must devote ourselves to prayer and meditation. We should read, understand, and live according to the Word of God.
We are also called to share our faith with others and tell them about God’s love and mercy. Let us pray that our faith may grow stronger each day and that through our witness we may inspire others to trust in the Lord wholeheartedly.
Bro. Sunil Ganava
Khrist Premalaya Regional Theologate