04-05-2026

प्रेरित चरित 14:5-18

संत योहन 14:21-26

Reflection

“प्रेम में बने रहें, पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन में चलें”

आज के सुसमाचार में, प्रभु येसु प्रेम और पवित्र आत्मा के बारे में शिक्षा देते हैं। वे कहते हैं कि यदि हम उनसे प्रेम करते हैं, तो हम उनकी आज्ञाओं का पालन करेंगे। जब हम ऐसा करते हैं, तब परमेश्वर हमसे प्रेम करता है और हमारे हृदय में निवास करता है।

प्रेम केवल शब्दों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन के कार्यों में दिखाई देना चाहिए। येसु की आज्ञाओं का पालन करना, दूसरों के प्रति दया और करुणा दिखाना तथा उनके मार्ग पर चलना ही सच्चे प्रेम का प्रमाण है। जब हम ऐसा करते हैं, तब ईश्वर का प्रेम हमारे जीवन को बदल देता है और हमें अपनी कृपा से भर देता है।

प्रभु येसु यह भी वचन देते हैं कि वे पवित्र आत्मा को भेजेंगे, जो सदैव हमारे साथ रहेगा। पवित्र आत्मा हमें येसु की शिक्षाओं की याद दिलाता है, सत्य का मार्ग दिखाता है और जीवन की कठिन परिस्थितियों में हमें शक्ति प्रदान करता है। कई बार येसु की शिक्षाओं पर चलना कठिन लगता है, परन्तु पवित्र आत्मा हमें साहस और समझ प्रदान करता है।

पवित्र आत्मा हमारी प्रार्थना को गहरा करता है और हमें ईश्वर की इच्छा को समझने में सहायता करता है। इसलिए हमें कभी यह नहीं सोचना चाहिए कि हम अकेले हैं, क्योंकि ईश्वर की आत्मा निरन्तर हमारे साथ रहती है और हमारा मार्गदर्शन करती है।

आज हम प्रार्थना करें कि हमारा प्रेम येसु के प्रति और अधिक बढ़े तथा हम उनकी आज्ञाओं का पालन करने में विश्वासयोग्य बने रहें। हम पवित्र आत्मा से भी विनती करें कि वह हमें प्रतिदिन सही मार्ग दिखाए। जब हम ईश्वर के प्रेम में जीते हैं और पवित्र आत्मा की प्रेरणा के अनुसार चलते हैं, तब हमारा जीवन दूसरों के लिए भी आशीष बन जाता है।

आइए, हम प्रेम, विश्वास और पवित्र आत्मा की उपस्थिति से परिपूर्ण जीवन जीने का प्रयास करें।


“Remain in Love and Walk in the Guidance of the Holy Spirit”

In today’s Gospel, Jesus speaks about love and the Holy Spirit. He tells us that if we truly love Him, we will keep His commandments. When we do this, God loves us and makes His dwelling within our hearts.

Love is not merely expressed through words; it is shown through our actions. By following the teachings of Jesus, showing kindness and compassion to others, and living according to His way, we demonstrate our love for Him. God’s love transforms our lives and fills us with His grace.

Jesus also promises to send the Holy Spirit, who will remain with us forever. The Holy Spirit reminds us of Jesus’ teachings, guides us into truth, and strengthens us during difficult moments. At times, living according to the Gospel may seem challenging, but the Holy Spirit gives us wisdom, courage, and understanding.

The Holy Spirit deepens our prayer life and helps us understand God’s will. Therefore, we should never feel alone, because God’s Spirit is always present with us, guiding and supporting us in every circumstance.

Today let us pray that our love for Jesus may grow stronger and that we may faithfully keep His commandments. Let us also ask the Holy Spirit to guide us each day. When we live in God’s love and follow the promptings of the Spirit, our lives become a blessing and a witness to others.

May we always remain filled with love, faith, and the presence of the Holy Spirit.

Bro. Rijo Benedict
Indore Diocese