
“Trusting God’s Plan in Every Situation”
As we stand on the eve of Holy Week, we are invited to reflect on a profound spiritual truth: God can bring good even out of suffering.
In today’s Gospel, after Jesus raises Lazarus from the dead, many people begin to believe in Him. Yet others respond with jealousy and fear. Instead of accepting the truth, they plot to kill Jesus. Ironically, the miracle that gave life to Lazarus becomes the reason they seek to take the life of Jesus.
The high priest even declares that it is better for one man to die for the people. What appears to be a plan of destruction is actually part of God’s greater plan of salvation. Human beings intended evil, but God transformed it into good.
This same truth applies to our lives. We often face struggles, failures, disappointments, and suffering that seem overwhelming. Yet faith teaches us that God is still at work in those moments. The Cross itself is the greatest sign that what seems like defeat can become victory and what appears to be suffering can become redemption.
Therefore, we are called to seek the Lord in every situation, remain faithful during trials, and trust in His divine plan. When we place our lives in God’s hands, even our hardships can become a path to grace.
As we prepare to enter Holy Week, let us renew our trust in the Lord. In the end, everything works for good for those who love God.
“हर परिस्थिति में ईश्वर की योजना पर भरोसा करें”
पवित्र सप्ताह के पूर्व संध्या पर हम एक गहरे आध्यात्मिक सत्य पर मनन करने के लिए आमंत्रित किए जाते हैं—ईश्वर दुःख और संघर्षों के बीच से भी भलाई उत्पन्न कर सकते हैं।
आज के सुसमाचार में हम देखते हैं कि लाज़रुस को मृतकों में से जिलाने के बाद बहुत से लोग येसु पर विश्वास करने लगे। किन्तु कुछ लोग ईर्ष्या और भय से भर गए। सत्य को स्वीकार करने के बजाय उन्होंने येसु को मार डालने की योजना बनाई। विडम्बना यह है कि जिस चमत्कार ने लाज़रुस को जीवन दिया, वही येसु के विरुद्ध षड्यंत्र का कारण बन गया।
महायाजक ने कहा कि लोगों के लिए एक व्यक्ति का मरना ही बेहतर है। जो मानव दृष्टि से विनाश की योजना प्रतीत होती थी, वह वास्तव में ईश्वर की उद्धार योजना का हिस्सा थी। मनुष्यों ने बुराई की योजना बनाई, परन्तु ईश्वर ने उसी से भलाई और उद्धार प्रकट किया।
यह सत्य हमारे जीवन पर भी लागू होता है। कभी-कभी हम कठिनाइयों, असफलताओं, निराशाओं और दुःखों का सामना करते हैं जिन्हें समझना कठिन होता है। लेकिन विश्वास हमें सिखाता है कि उन परिस्थितियों में भी ईश्वर कार्य कर रहे होते हैं। क्रूस इसका सबसे बड़ा चिन्ह है—जो पराजय जैसा दिखाई देता था, वही विजय बन गया; जो दुःख जैसा प्रतीत होता था, वही उद्धार का साधन बन गया।
इसलिए हमें हर परिस्थिति में प्रभु को खोजना है, परीक्षाओं में विश्वासयोग्य बने रहना है और उनकी दिव्य योजना पर भरोसा करना है। जब हम अपना जीवन ईश्वर के हाथों में सौंप देते हैं, तब हमारी कठिनाइयाँ भी अनुग्रह का मार्ग बन सकती हैं।
जैसे ही हम पवित्र सप्ताह में प्रवेश करने की तैयारी करते हैं, आइए हम प्रभु पर अपना विश्वास और अधिक दृढ़ करें। क्योंकि अंततः जो लोग ईश्वर से प्रेम करते हैं, उनके लिए सब कुछ भलाई के लिए कार्य करता है।
Bro. Jikhariya Nayak
IMS Delhi Province