
“येसु संहिता को पूरा करने आए”
हम पुराने नियम में देखते हैं कि वहाँ 613 नियम वर्णित किए गए हैं, जिन्हें फरीसी सख्ती से पालन करने का प्रयास करते थे। लेकिन अक्सर इसका अभ्यास केवल दिखावे के लिए या मजबूरी में किया जाता था।
मनुष्य जाति में कोई भी इन दिव्य नियमों का पूर्ण पालन नहीं कर सका, सिवाय येसु मसीह के, जो पूर्ण और पवित्र हैं।
येसु फरीसियों के खिलाफ नहीं थे, बल्कि उनकी शिक्षा देने की रीति के खिलाफ थे। क्योंकि वे जो सिखाते थे, स्वयं उस पर अमल नहीं करते थे, बल्कि दूसरों पर ज़ोर डालते थे।
येसु की शिक्षाओं में दिव्य गहराई और विशिष्टता थी, जो सीधे हृदय को छू जाती थी और आत्मा को जागृत कर जीवन को नया अर्थ देती थी। उनकी बढ़ती लोकप्रियता ने फरीसियों को अस्थिर कर दिया।
आज के सुसमाचार में भी हम देखते हैं कि फरीसी यीशु पर आरोप लगा रहे हैं कि वे संहिता और नबियों की शिक्षाओं को नष्ट कर रहे हैं। लेकिन येसु ने उन्हें नष्ट नहीं किया, बल्कि पूरा किया। अपनी मृत्यु तक वे उसी संहिता को पूर्णता तक पहुँचाने में लगे रहे।
“Jesus Came to Fulfill the Law”
In the Old Testament, we see 613 laws described, which the Pharisees tried to observe very strictly. However, often this observance was done only for show or out of compulsion.
No human being could fully observe these divine laws, except Jesus Christ, who is perfect and holy.
Jesus was not against the Pharisees, but against their way of teaching. They taught one thing but did not practice it themselves, while imposing it heavily on others.
People were attracted to Jesus’ teaching because it had divine depth and touched the heart directly. It awakened the soul and gave new meaning to life.
In today’s Gospel, the Pharisees accuse Jesus of destroying the Law and the teachings of the prophets. But Jesus did not come to destroy them; He came to fulfill them. Until His death, He remained committed to bringing the Law to its perfection. Amen.
Bro. Abhishek Tirkey
Bhopal Archdiocese