
“धैर्यपूर्वक अंत तक बने रहो”
आज के सुसमाचार में येसु हमें वे सद्गुण सिखाते हैं जो हमें ईश्वर की सच्ची संतान बनने के योग्य बनाते हैं। लेकिन इन गुणों को अपने रोज़मर्रा के जीवन में अपनाना सरल नहीं, बल्कि चुनौतीपूर्ण है।
जब हम सुसमाचार में मसीह के जीवन को देखते हैं, तो पाते हैं कि उन्होंने केवल भलाई के कार्य किए, प्रेम किया और लोगों को अपनी प्रकाशमयी ज्योति में सहभागी बनने की शिक्षा दी। फिर भी अंत में उन्हें अस्वीकार किया गया, घृणा की गई और क्रूस पर लटका दिया गया।
मसीह के प्रारंभिक अनुयायियों ने भी वही किया जो मसीह ने उन्हें सौंपा था, लेकिन उन्हें भी अत्याचार सहने पड़े और अंत में हत्या कर दी गई।
परंतु आज के सुसमाचार में हम देखते हैं कि यीशु के शिष्य स्वर्ग में अपना प्रतिफल प्राप्त करते हैं। मत्ती 10:22 में येसु कहते हैं: “मेरे नाम के कारण सब लोग तुमसे बैर करेंगे, किन्तु जो अंत तक धीर बना रहेगा, उसी को मुक्ति मिलेगी।”
हमारे मन में प्रश्न उठता है कि हम अपने दुखों और पीड़ाओं में धैर्य कहाँ से प्राप्त करेंगे? क्या मित्रों से, माता-पिता से, या अन्य वस्तुओं से? नहीं। केवल यीशु मसीह में। क्योंकि वही हमारे उद्धार का एकमात्र सच्चा मार्ग हैं।
“Persevere Until the End”
In today’s Gospel, Jesus teaches us the virtues that make us worthy to be called true children of God. However, practicing these virtues in our daily life is not easy; it is truly challenging.
When we look at the life of Christ in the Gospels, we see that He only did good, loved people, and taught them to share in His light. Yet in the end, He was rejected, hated, and crucified.
The early followers of Christ also did what He commanded them, but they too faced persecution and were martyred.
But today’s Gospel reminds us that the disciples of Jesus receive their reward in Heaven. In Matthew 10:22, Jesus says, “You will be hated by everyone because of my name, but the one who perseveres to the end will be saved.”
A question arises in our hearts: Where shall we find patience in our sufferings and pains? From friends? Parents? Or material things? The answer is — only in Jesus Christ. He alone is the true way to our salvation. Amen.
Bro. Abhishek Tirkey
Bhopal Archdiocese