
“येसु – जीवन की रोटी”
हम इस संसार में दो प्रकार के लोगों को देखते हैं: कुछ लोग जीने के लिए खाते हैं, जबकि कुछ लोग खाने के लिए जीते हैं।
परंतु आज के सुसमाचार में येसु शारीरिक भोजन की बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि उस आत्मिक भोजन की बात कर रहे हैं जो हमारे मन, आत्मा और हृदय को बल प्रदान करता है।
यह भोजन हमारे हृदय में एक ऐसी शांति उत्पन्न करता है जो कभी समाप्त नहीं होती।
आज के इस व्यस्त संसार में हम अपनी शारीरिक आवश्यकताओं को पूरा करने में इतने व्यस्त हैं कि हम अपनी आध्यात्मिक आवश्यकताओं को पूरा करना लगभग भूल गए हैं।
हम जानते हैं कि जिन चीजों के पीछे हम भागते हैं, वे हमें केवल अस्थायी संतोष देती हैं। फिर भी हम उन्हीं के पीछे भागते रहते हैं। हम ऐसी श्रेष्ठ वस्तु की तलाश में हैं जो न केवल इंद्रियों को, बल्कि हमारे मन, हृदय और आत्मा को भी गहराई से संतुष्ट कर सके।
योहन 6:35 में येसु कहते हैं: “मैं जीवन की रोटी हूँ। जो मेरे पास आता है वह कभी भूखा नहीं रहेगा, और जो मुझ पर विश्वास करता है उसे कभी प्यास नहीं लगेगी।”
“Jesus – The Bread of Life”
In this world, we see two kinds of people: those who eat to live, and those who live to eat.
But in today’s Gospel, Jesus is not speaking about physical food that nourishes the body. He is speaking about the spiritual food that gives strength to our mind, soul, and heart.
This food creates a peace in our hearts that never ends.
In today’s busy world, we are so occupied with fulfilling our physical needs that we have almost forgotten our spiritual needs.
We know that the things we run after give us only temporary satisfaction, yet we continue to chase them. We are actually searching for something greater — something that can deeply satisfy not just our senses, but our mind, heart, and soul.
In John 6:35, Jesus says: “I am the Bread of Life. Whoever comes to me will never go hungry, and whoever believes in me will never be thirsty.”
Dear friends, this shows that only Jesus Christ can fully satisfy both our physical and spiritual needs. Amen.
Bro. Abhishek Tirkey
Bhopal Archdiocese