
“Faith That Bears Virtue and Fruit”
ईश्वर का अनुग्रह हमें विश्वास के द्वारा बुलाता है। परंतु विश्वास अकेला पर्याप्त नहीं है। इसके साथ हमें धार्मिकता, ज्ञान, आत्मनियंत्रण, धैर्य, भक्ति, भाईचारा और प्रेम जैसे गुण विकसित करने हैं।
यही गुण हमें आध्यात्मिक परिपक्वता और पूर्ण मसीही जीवन की ओर ले जाते हैं।
दाख की बारी का दृष्टांत हमें याद दिलाता है कि ईश्वर के संदेश और बुलावे का अनादर करना हमें दुविधा में डाल सकता है।
यदि हम विश्वास के साथ गुणों में वृद्धि नहीं करते और सेवा में फल नहीं देते, तो हमारा जीवन बंजर बन सकता है।
इसलिए हमारा विश्वास केवल शब्दों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसे धर्म, प्रेम, धैर्य और सेवा के जीवन में बदलना चाहिए।
ईश्वर की इच्छा के अनुसार जीवन जीकर हम अपने जीवन को फलदायी और पूर्ण बना सकते हैं।
आइए हम प्रार्थना करें कि पिता ईश्वर हमें विश्वास, गुण और सेवा के मार्ग पर चलने की शक्ति दें, ताकि हम उनके बुलावे के अनुसार पूर्ण मसीही जीवन जी सकें।
“Faith That Bears Virtue and Fruit”
The grace of God calls us through faith. But faith alone is not enough. We are called to grow in virtues such as righteousness, knowledge, self-control, perseverance, devotion, brotherhood, and love.
These virtues lead us to spiritual maturity and the fullness of Christian life.
The parable of the vineyard reminds us that rejecting God’s message and His call leads to spiritual emptiness.
If we do not grow in virtue and bear fruit in service, our lives can become barren.
Our faith must not remain only in words, but be transformed into righteousness, love, patience, and service in daily life.
By living according to God’s will, our lives become fruitful and complete.
Let us pray that God the Father may strengthen us to walk in the path of faith, virtue, and service, so that we may live the fullness of Christian life to which He has called us.
Bro. Vishal Sulya
Khandwa Diocese