
“ईश्वर के वचन पर ध्यान केंद्रित करें”
प्रिय भाइयों और बहनों, आज के पाठ हमें जीवन में संतुलन और प्रभु के वचन पर ध्यान केंद्रित करने का महत्व सिखाते हैं।
यिर्मयाह 15:10-21 में पैगंबर यिर्मयाह अपने मिशन के कारण विरोध और कष्ट झेलते हैं। वे प्रभु से शिकायत करते हैं, लेकिन प्रभु उन्हें आश्वासन देते हैं कि वे उन्हें शुद्ध करेंगे और शक्ति देंगे।
संत लूकस 10:38-42 में मरथा और मरियम की कहानी है। मरथा घर के कामों में व्यस्त है, जबकि मरियम येसु के चरणों के पास बैठकर उनके वचनों को सुनती है। येसु कहते हैं कि मरियम ने अच्छा भाग चुना है।
आज की व्यस्त और तनावपूर्ण दुनिया में ये दोनों पाठ हमें सिखाते हैं कि कार्यों के साथ-साथ प्रभु के वचन पर समय देना आवश्यक है। इससे हम जीवन की चुनौतियों का शांतिपूर्वक सामना कर सकते हैं।
“Focus on God’s Word”
Dear brothers and sisters, Today’s readings teach us the importance of balance in life and prioritizing God’s word.
In Jeremiah 15:10-21, the prophet faces rejection and suffering from his own people for delivering God’s message. Though he complains bitterly, God promises to rescue, refine, and strengthen him if he remains faithful.
In the Gospel from Luke 10:38-42, Martha is busy with many tasks while Mary sits at Jesus’ feet listening to His words. Jesus affirms that Mary has chosen the better part.
In our stressful and busy world, these passages remind us to balance our activities with attentive listening to the Lord. Prioritizing time with God gives us the strength and peace to face life’s challenges.
Bro. Bharat Kumar
Gwalior Diocese