
“प्रार्थना और ईश्वर का न्याय”
प्रिय भाइयों और बहनों, आज के पाठ हमें कष्टों की स्थिति में प्रार्थना और ईश्वर के न्याय पर भरोसा रखने की शिक्षा देते हैं।
यिर्मयाह 14:17-22 में पैगंबर यिर्मयाह अपने लोगों की पीड़ा और आने वाली विपत्तियों को देखकर प्रभु से दया और शांति की गुहार लगाते हैं। वे मानते हैं कि केवल प्रभु ही हमें बचा सकते हैं।
संत मत्ती 13:36-43 में येसु खरपतवार (जंगली बीज) वाले दृष्टांत की व्याख्या करते हैं। यह दृष्टांत अंतिम न्याय का चित्रण करता है, जहाँ अच्छे और बुरे को अलग किया जाएगा।
आज के समाज में हो रहे अत्याचार और समस्याओं के बीच हमें प्रभु से शांति की प्रार्थना करनी चाहिए। हम प्रभु की न्यायप्रियता पर विश्वास रखें कि अंत में अच्छे लोगों को पुरस्कार और बुरे लोगों को दंड मिलेगा, जिससे संसार में शांति और प्रेम फैले।
“Prayer and God’s Justice”
Dear brothers and sisters, Today’s readings teach us to pray in times of suffering and to trust in God’s perfect justice.
In the first reading from Jeremiah 14:17-22, the prophet Jeremiah laments the suffering of God’s people and pleads for mercy and peace amid drought, famine, and coming trials. He acknowledges that only God can save them.
In the Gospel from Matthew 13:36-43, Jesus explains the parable of the weeds. The enemy sows weeds among the wheat, but at harvest time, they will be separated — the righteous will shine like the sun in the Kingdom, while the wicked face judgment.
In our world full of injustice, we are called to pray earnestly for peace and to trust that God, the righteous judge, will ultimately separate good from evil and establish true justice.
Bro. Bharat Kumar
Gwalior Diocese