
“सेवा ही सच्ची महानता है”
प्रिय भाइयों और बहनों, आज के पाठ हमें विश्वास और सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हैं।
दूसरे कुरिन्थियों 4:7-15 में संत पौलुस कहते हैं कि हम मिट्टी के नाजुक घड़े हैं, जिनमें ईश्वर का अनमोल खजाना रखा गया है। हम पर अनेक प्रकार के अत्याचार होते हैं, फिर भी हम हार नहीं मानते क्योंकि हमारा विश्वास उस प्रभु पर है जो मृत्यु से पुनर्जीवित हुए और हमें भी पुनर्जीवित करेंगे।
संत मत्ती 20:20-28 में प्रभु यीशु सिखाते हैं कि जो बड़ा होना चाहता है, वह पहले दूसरों की सेवा करे। प्रभु स्वयं सेवा करने और दूसरों को छुड़ाने के लिए आए थे।
आज के दोनों पाठों के माध्यम से प्रभु हमें बताते हैं कि चाहे कितनी भी कठिनाइयाँ आएँ, हमें दूसरों की सेवा में अपना जीवन समर्पित करना चाहिए और प्रभु पर पूर्ण विश्वास रखना चाहिए। जब हम दूसरों की सेवा करते हैं, तो प्रभु हमें आशीष देते हैं और हमारे प्रयासों को सफल बनाते हैं।
“True Greatness is in Serving Others”
Dear brothers and sisters, Today’s readings illuminate the importance of faith and service.
In the first reading from 2 Corinthians 4:7-15, St. Paul describes believers as fragile clay jars holding the priceless treasure of Jesus’ light. Though we face many hardships, persecutions, and despair, we are not crushed because our faith is in the Lord who was raised from the dead and who will raise us also.
In the Gospel from Matthew 20:20-28, Jesus teaches that whoever wants to be great must become a servant. He Himself came not to be served but to serve and to give His life as a ransom for many.
These passages teach us that no matter what challenges we face, we should dedicate our lives to serving others and place complete trust in the Lord. When we serve with humility, God’s power shines through our weakness and brings true success and blessing.
Bro. Bharat Kumar
Gwalior Diocese