24-07-2026 (Friday)

Jeremiah 3:14-17 | Matthew 13:18-23

Bro. Bharat Kumar

“प्रभु के पास आओ और उनकी आज्ञाओं को याद रखो”

प्रिय भाइयों और बहनों, आज के दोनों पाठों के माध्यम से प्रभु हमें अपने पास आने और अपनी आज्ञाओं को याद रखने का आमंत्रण देते हैं।

यिर्मयाह 3:14-17 में प्रभु अपने लोगों को वापस बुलाते हैं। यह परमेश्वर की दया और वापसी का निमंत्रण दर्शाता है।

संत मत्ती 13:18-23 में येसु बीज बोने वाले के दृष्टांत की व्याख्या करते हैं। बीज ईश्वर के वचन का प्रतिनिधित्व करता है और विभिन्न प्रकार की भूमि विभिन्न हृदय की प्रतिक्रियाओं को दर्शाती है।

जिन लोगों के हृदय मार्ग के किनारे, पथरीली ज़मीन या काँटों से भरी ज़मीन के समान होते हैं, वे वचन को समझ नहीं पाते या उसे ग्रहण नहीं कर पाते। इसके विपरीत, जो लोग अच्छी भूमि के समान होते हैं वे वचन को सुनते, समझते हैं और फलदायी जीवन जीते हैं।

आज के समय में हम विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हैं। ये चुनौतियाँ हमें याद दिलाती हैं कि प्रभु का वचन हमारे जीवन में कैसे परिवर्तन लाता है। यह तभी संभव है जब हम प्रभु में पूर्ण विश्वास करते हैं और उनकी आज्ञाओं व शिक्षाओं को अपने जीवन में लागू करते हैं।


“Come to the Lord and Remember His Commandments”

Dear brothers and sisters, Through today’s readings, the Lord invites us to come closer to Him and remember His commandments.

In the first reading from Jeremiah, God calls His people back to Himself, showing His mercy and the open invitation to return.

In the Gospel of St. Matthew 13:18-23, Jesus explains the parable of the sower. The seed represents God’s word, and the different types of soil represent different responses of the human heart.

Some hearts are like the path (eaten by birds), rocky ground (withers quickly), or thorny soil (choked by worries). But the good soil yields a great harvest.

Today we face many challenges. These passages remind us that God’s word brings transformation and hope in our lives. This is possible only when we apply the Lord’s Word with faith. We must prepare our hearts like fertile soil to receive His word, grow in faith, and bear fruit that glorifies Him.

Bro. Bharat Kumar
Gwalior Diocese