
“ईश्वर का बुलावा और व्यक्तिगत संबंध”
प्रिय भाइयों और बहनों, आज के पाठ हमें अपने बुलावे के बारे में मनन-चिंतन करने के लिए आग्रह करते हैं। नबी यिरमियाह और संत योहन के सुसमाचार से हमें दो महत्वपूर्ण व्यक्तियों के जीवन का गहरा दर्शन मिलता है।
यिरमियाह 1:5 में ईश्वर कहता है, “माता के गर्भ में तुम को रचने से पहले ही, मैंने तुम को जान लिया। तुम्हारे जन्म से पहले ही, मैंने तू को पवित्र किया। मैंने तुम को राष्ट्रों का नबी नियुक्त किया।” यह हमें याद दिलाता है कि हमारा जीवन संयोग नहीं है। ईश्वर का प्रत्येक के लिए एक उद्देश्य और योजना है।
यिरमियाह की कहानी हमें आश्वासन देती है कि ईश्वर का बुलावा हमारी योग्यताओं पर नहीं, बल्कि उनकी दिव्य योजना पर आधारित है। जब हम अपर्याप्त महसूस करते हैं, तब भी प्रभु हमारे साथ है और हमें सामर्थ्य प्रदान करते हैं।
सुसमाचार में मरियम मगदलेना का पुनरुत्थित येसु के साथ साक्षात्कार हमें परिवर्तन और मोक्ष की गवाही देता है। जब येसु ने उसे नाम लेकर पुकारा “मरियम”, तब उसने उसे पहचाना। यह दर्शाता है कि ईश्वर हममें से प्रत्येक को नाम लेकर पुकारता है और व्यक्तिगत संबंध चाहता है।
इन पाठों का संदेश है: ईश्वर हमें बुलाता है, शक्ति देता है और बदलता है। आइए हम अपने बुलावे और ईश्वर के साथ अपने संबंध पर चिंतन करें और विश्वास तथा आज्ञाकारिता के साथ आगे बढ़ें।
“God’s Call and Personal Relationship”
Dear brothers and sisters in Christ, Today’s readings from Jeremiah and John offer us a profound glimpse into God’s call and our personal relationship with Him.
In Jeremiah 1:5, God says, “Before I formed you in the womb, I knew you; before you were born, I consecrated you; I appointed you a prophet to the nations.” This reminds us that our lives are not coincidences. God has a specific purpose for each of us.
Despite Jeremiah’s hesitation, God reassured him that His call does not depend on human qualifications but on divine purpose. We too are called to trust in God rather than our own strength.
In the Gospel, Mary Magdalene’s encounter with the risen Jesus is a beautiful story of transformation. When Jesus called her by name, “Mary,” she recognized Him. This highlights the personal nature of our relationship with Christ.
God calls us, empowers us, and transforms us. Let us respond to His call with faith, obedience, and trust.
Bro. Athnas Xess
Ambikapur Diocese