20-07-2026 (Monday)

Micah 6:1-4, 6-8 | Matthew 12:38-42

Bro. Athnas Xess

“संकेत और विश्वास”

जब हम वाहन से यात्रा करते हैं, तो हम सड़क के किनारे कई संकेत देखते हैं जैसे गड्ढे, मोड़, पुल, सीमाएं, दूरियां और दिशा संकेत जो चालक और यात्रियों की मदद करते हैं। इसी तरह, जीवन की यात्रा में भी संकेतों का बहुत महत्व है ताकि हमें जीवन के मार्ग में मार्गदर्शन मिल सके।

प्रभु येसु ने अपने जीवनकाल में कई चमत्कारी संकेत दिखाए, लेकिन लोग कभी संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने अपनी आंखें बंद कर लीं और फिर से संकेत मांगने लगे। योना और शेबा की रानी के संकेत की तरह।

जैसे योना मछली के पेट में तीन दिन रहा और फिर नीनवे के लोगों को पश्चाताप का प्रचार किया, उसी तरह येसु भी पृथ्वी के हृदय में तीन दिन रहने के बाद उठेगा। जैसे शेबा की रानी ने राजा सुलेमान की बुद्धिमत्ता सुनकर विश्वास किया, उसी तरह पुनरुत्थित मसीह की खबर दुनिया के कोनों में फैलेगी और लोगों को विश्वास करने के लिए प्रेरित करेगी।

कपटी लोगों (शास्त्री और फरीसी) के लिए कितने भी संकेत और चमत्कार दिखाए जाएं, वे बेकार हैं। जो सच्चे हृदय से विश्वास करते हैं, वे आसानी से विश्वास कर लेते हैं। आज भी लाखों लोग येसु के बारे में सुनते और पढ़ते हैं लेकिन विश्वास करने के बजाय सवाल उठाते रहते हैं।

हमारे दैनिक जीवन में हर दिन संकेत और चमत्कार होते रहते हैं। आइए हम जीवन के शोर से दूर होकर शांत मन से विचार करें और प्रभु का सही मार्ग अपनाएं। इस्राएलियों की गलतियों को न दोहराएं। हम प्रार्थना करते हैं कि हमें विश्वासयोग्य बने रहने की कृपा प्राप्त हो।


“Signs and Faith”

When we travel by vehicle, we see many signs on the roadside — bumps, turns, bridges, borders, distances, and direction signs — that help the driver and passengers. Similarly, signs have great importance in life’s journey to give us guidance.

The Lord Jesus showed many signs during His lifetime, but the people were never satisfied. They closed their eyes and demanded more signs. Jesus referred to the sign of Jonah and the Queen of the South.

Just as Jonah was in the belly of the fish for three days and then preached repentance to Nineveh, Jesus would rise after three days in the heart of the earth. Just as the Queen of Sheba believed after hearing Solomon’s wisdom, the news of the resurrected Christ will spread throughout the world.

For hypocrites like the scribes and Pharisees, no matter how many signs and miracles are shown, they remain useless. Those with open hearts believe easily. Even today, many people hear about Jesus and read religious texts but continue to raise questions instead of believing.

In our daily lives, we see signs and miracles every day. Let us step away from the chaos of life, reflect with a peaceful mind, and take the right path of the Lord. May we not repeat the mistakes of the Israelites. We pray for the grace to remain faithful and trustworthy people.

Bro. Athnas Xess
Ambikapur Diocese