
“ईश्वर की न्याय और दया”
प्रिय भाइयों एवं बहनों, आज के पाठ हमें ईश्वर की न्याय, दया और उनके राज्य की प्रकृति के बारे में मूल्यवान जानकारी देते हैं।
प्रज्ञा ग्रंथ में हम पढ़ते हैं, “तुझे छोड़ कर और कोई ईश्वर नहीं, जो सभी लोगों की देखभाल करता है, ताकि आप दिखा सकें कि आप अन्यायपूर्वक निंदा नहीं करते हैं।” (प्रज्ञा ग्रंथ 12:13) यह हमें याद दिलाता है कि ईश्वर न्यायप्रिय और निष्पक्ष हैं। वे हर व्यक्ति की देखभाल करते हैं।
रोमियों के नाम संत पौलुस का पत्र हमें पवित्र आत्मा की महत्वपूर्ण भूमिका की याद दिलाता है। “आत्मा भी हमारी दुर्बलता में हमारी सहायता करता है, हम यह नहीं जानते कि हमें कैसे प्रार्थना करनी चाहिए, किन्तु हमारी अस्पष्ट आहों द्वारा आत्मा स्वयं हमारे लिये विनती करता है।” (रोमियों 8:26)
मत्ती के सुसमाचार में येसु ने खरपतवार और गेहूं का दृष्टांत दिया है। यह दृष्टांत हमें सिखाता है कि ईश्वर के राज्य में अच्छे और बुरे दोनों लोग एक साथ रहेंगे। हमें बुराई के सामने आश्चर्य नहीं होना चाहिए, बल्कि विश्वास और निष्ठा के साथ अपना जीवन जीना चाहिए।
आइए हम ईश्वर की न्याय और दया पर भरोसा करें, पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन में चलें और गेहूं की तरह विश्वास में बढ़ते रहें।
“God’s Justice, Mercy and His Kingdom”
Dear brothers and sisters, Today’s readings offer us valuable insights into God’s justice, mercy, and the nature of His kingdom.
In the book of Wisdom, we read, “For there is no other God than you, Lord, who cares for all people, that you may show that you do not condemn unjustly.” (Wisdom 12:13) This reminds us that God is just and fair in all His judgments. He cares for every individual.
Today’s reading from Romans reminds us of the crucial role of the Holy Spirit in our lives. “Likewise the Spirit helps us in our weakness; for we do not know how to pray as we ought, but that very Spirit intercedes with sighs too deep for words.” (Romans 8:26)
In the Gospel of Matthew, Jesus tells the parable of the weeds among the wheat. This parable teaches us that in God’s kingdom, there will be both good and evil. We should not be surprised by evil, but focus on living our faith with integrity, trusting in God’s justice and mercy.
Dear Lord, help us to trust in Your justice and mercy. Give us the strength to live out our faith with integrity and patience. May we be like the wheat, growing in faith and righteousness. Amen.
Bro. Athnas Xess
Ambikapur Diocese