14-07-2026 (Tuesday)

Isaiah 7:1-9 | Matthew 11:20-24

Bro. Athnas Xess

“विश्वास में दृढ़ रहो”

इसायाह 7:1-9 में, राजा आहाज एक संकट का सामना कर रहा था, लेकिन ईश्वर ने उससे कहा कि वह उस पर विश्वास करे। ईश्वर ने कहा, “यदि तुम्हारा विश्वास दृढ़ नहीं है, तो तुम निश्चय ही विचलित हो जाओगे।” (इसायाह 7:9)।

जब हम ईश्वर पर विश्वास करते हैं, तो हम किसी भी चुनौती का सामना आत्मविश्वास से कर सकते हैं। हमें भविष्य की चिंता नहीं करनी चाहिए क्योंकि ईश्वर हमें संभालता है। जैसा कि बाइबल कहती है, “तुम सारे हृदय से प्रभु पर भरोसा करो, अपनी बुद्धि पर निर्भर मत रहो।” (सूक्ति ग्रन्थ 3:5)।

मत्ती 11:20-24 में, येसु ने उन शहरों को धिक्कारा जिन्होंने उनके चमत्कारों को देखकर भी पश्चाताप नहीं किया। येसु चाहते हैं कि हम अपने पापों से दूर हो जाएं और उसकी ओर मुड़ें। वे चाहते हैं कि हम उस पर विश्वास करें और उनका अनुसरण करें।

जब हम पश्चाताप करते हैं और येसु पर विश्वास करते हैं, तो हम एक नए जीवन का अनुभव करते हैं। हमें क्षमा मिलती है, और हम नये तरीके से जीने लगते हैं। जैसा कि बाइबल कहती है, “यदि कोई मसीह के साथ एक हो गया है, तो वह नयी सृष्टि बन गया है। पुरानी बातें समाप्त हो गयी हैं और सब कुछ नया हो गया है।” (2 कुरिन्थियों 5:17)।

आइए हम ईश्वर की योजना पर विश्वास करें और उस संदेश को अपने जीवन में लागू करें। जब हम चुनौतियों का सामना करते हैं, तब ईश्वर पर भरोसा रखें। पश्चाताप करें और येसु की ओर मुड़ें। जब हम ईश्वर पर विश्वास करते हैं, तो हम उसके शांति और आनंद का अनुभव करेंगे।


“Stand Firm in Faith”

In Isaiah 7:1-9, King Ahaz was facing a crisis, but God told him to trust in Him. God said, “If you do not stand firm in your faith, you shall not stand at all” (Isaiah 7:9).

When we trust in God, we can face any challenge with confidence. We don’t have to worry about the future because God is in control. As the Bible says, “Trust in the Lord with all your heart and do not rely on your own insight.” (Proverbs 3:5)

In Matthew 11:20-24, Jesus rebuked the cities that didn’t repent despite witnessing His miracles. Jesus wants us to turn away from our sins and turn to Him. He wants us to have faith in Him and follow Him.

When we repent and have faith in Jesus, we experience a new life. We are forgiven, and we start to live differently. As the Bible says, “If anyone is in Christ, there is a new creation: everything old has passed away, see, everything has become new!” (2 Corinthians 5:17).

Let’s apply the message of trusting in God’s plan to our lives. When we face challenges, let’s trust in God and not worry about the future. Let’s repent and turn to God, and let’s have faith in Jesus. As we trust in God, we will experience His peace and joy.

Trusting in God’s plan is crucial for our lives. As the Bible says, “Trust in the Lord forever, for in the Lord God, you have an everlasting rock.” (Isaiah 26:4)

Bro. Athnas Xess
Ambikapur Diocese