
"ईश्वर की योजना में हमारी भूमिका – सुनना, समझना और स्वीकार करना"
प्रिय भाइयों और बहनों, आज के दोनों पाठ हमें एक विशेष दिशा में सोचने को प्रेरित करते हैं—ईश्वर की योजना और हमारा उसमें उत्तरदायित्व। राजा दाऊद चाहता था कि वह ईश्वर के लिए एक मंदिर बनाए। यह उसकी भक्ति और प्रेम का प्रतीक था। लेकिन ईश्वर ने नबी नातान के द्वारा उससे कहा, "क्या तुम मेरे लिए मंदिर बनवाना चाहते हो?" यहाँ ‘मंदिर’ का अर्थ केवल भवन नहीं, बल्कि एक स्थायी वंश और एक आत्मिक राज्य है।
ईश्वर की योजना दाऊद से बहुत बड़ी थी; वह संसार के मुक्तिदाता को उसी वंश से लाना चाहता था। हम जो सोचते हैं, ईश्वर उससे कहीं महान योजना रखता है। हमें उसकी योजना को सुनने और स्वीकार करने की आवश्यकता है।
येसु, “बोने वाले का दृष्टांत” के द्वारा हमें बताते हैं कि ईश्वर का वचन बीज की तरह है। यह सबके हृदय में बोया जाता है, लेकिन फल वही देता है जहाँ भूमि अच्छी होती है। पत्थरीली भूमि जहाँ गहराई नहीं, काँटों वाली भूमि—जहाँ चिंता और लोभ वचन को दबा देते हैं, और अच्छी भूमि—जहाँ वचन सुना गया, समझा गया, और फल लाया। हमारी भूमिका है सुनना, समझना, और वचन को जीवित करना।
ईश्वर की योजना महान है, लेकिन वह हमारे उत्तरदायित्व पर भी निर्भर है। दाऊद ने ईश्वर की बात सुनी, नम्रता से स्वीकार किया, और उसका जीवन आशीर्वाद बन गया। आइए हम अपने हृदय को तैयार करें ताकि हम भी दाऊद की तरह उसकी योजना में भागीदार बनें, और उस बीज की तरह फल लाएँ जो अच्छी भूमि में गिरा।
"Our Role in God's Plan – Listening, Understanding, and Accepting"
Dear brothers and sisters, today’s readings lead us to reflect deeply on a particular theme: God’s plan and our responsibility within it. King David desired to build a temple for God—a sign of his devotion and love. But through the prophet Nathan, God replied: “Are you the one to build me a house to live in?” Here, “house” does not just mean a building, but a lasting dynasty and a spiritual kingdom.
God’s plan was much greater than what David could imagine; He wanted to bring forth the Messiah from David’s lineage. What we often think is big, God’s plan is far greater still. That’s why we must learn to listen to His plan, understand it, and accept it with faith.
Jesus, in the parable of the Sower, tells us that God’s word is like a seed. It is sown into every heart, but it bears fruit only where the soil is good. The rocky soil where there is no depth, the thorny soil where worries and greed choke the word, and the good soil where the word is heard, understood, and brings forth fruit.
Our role is to listen, to understand, and to live the Word. God’s plan is great, but it also depends on our response. O Lord, open our hearts, that we may listen to your word, understand it, and allow it to bear fruit in our lives. Amen.
Bro. Roshan Tirkey
Jashpur Diocese