
आज का समय भाग-दौड़, तनाव और निराशा से भरा हुआ है। बहुत से लोग अपनी समस्याओं से हार मान लेते हैं। लेकिन आज का वचन हमें सिखाता है कि यदि हम प्रार्थना में विश्वास रखते हैं, तो ईश्वर असंभव को भी संभव कर देता है।
अन्ना का उदाहरण – विश्वास और धीरज का प्रतीक: हन्ना निःसंतान स्त्री थी, और यह उसके लिए बहुत बड़ा दुःख था। उसके जीवन में आलोचनाएँ और अपमान थे। लेकिन उसने हार मानने के बजाय प्रार्थना को अपना हथियार बनाया। जब जीवन में समस्याएँ आएँ, तो हम भी अन्ना की तरह प्रभु के चरणों में गिरकर अपने हृदय का दुःख प्रकट करें। अन्ना ने आँसुओं के साथ विश्वास से प्रार्थना की और ईश्वर ने उसकी प्रार्थना का उत्तर दिया – उसे संतान दी। आज भी बहुत से लोग असफलता, अकेलेपन, निराशा, बीमारी, बेरोज़गारी या टूटे हुए संबंधों से परेशान हैं। लेकिन विश्वास की प्रार्थना ईश्वर का हाथ हिला सकती है।
येसु की शिक्षा और अधिकार: जब येसु सभागृह में शिक्षा दे रहे थे, तो सब अचंभित हुए क्योंकि उनकी शिक्षा में अधिकार था। और जब उन्होंने अशुद्ध आत्मा को निकाला, तो लोग चकित होकर आपस में कहने लगे: यह क्या है? यह तो नई शिक्षा है। यह अधिकार के साथ बोलते हैं। अशुद्ध आत्माओं को भी आदेश देते हैं और वे उनकी आज्ञा मानते हैं।
आज के जीवन के लिए शिक्षा: चाहे कैसी भी समस्या क्यों न हो, प्रार्थना में शक्ति है। अन्ना की तरह भरोसे से माँगें। अपने जीवन में येसु को स्थान दें। यदि हम अपने परिवार, काम और संबंधों में येसु को पहला स्थान देंगे, तो अंधकार हटेगा और नई आशा जगेगी। विश्वास को छोटा न समझें। एक छोटी-सी प्रार्थना भी बड़े चमत्कार ला सकती है।
Today’s world is full of rush, stress, and despair. Many people give up in the face of their problems. But today’s readings teach us that if we keep faith in prayer, God can make the impossible possible.
Example of Hannah—a symbol of faith and patience: Hannah was a childless woman, which was a great sorrow for her. She faced criticism and humiliation in her life. But instead of giving up, she made prayer her weapon. When problems come in life, we too should fall at the Lord’s feet like Hannah and pour out the sorrow of our hearts. Hannah prayed with tears and faith, and God answered her prayer—He gave her a child. Even today, many people are troubled by failure, loneliness, despair, illness, unemployment, or broken relationships. But prayer in faith can move God’s hand.
The teaching and authority of Jesus: When Jesus was teaching in the synagogue, everyone was amazed because His teaching carried authority. When He cast out an unclean spirit, people were astonished and said to each other, “What is this? A new teaching! He spoke with authority and even commanded unclean spirits, and they obeyed Him.”
Lesson for today: No matter what problem you face, there is power in prayer. Ask with faith like Hannah. Give Jesus a place in your life. If we place Jesus first in our families, work, and relationships, darkness will vanish and new hope will arise. Do not underestimate faith. Even a small prayer can bring about great miracles.
Bro. Prem Tirkey
Archdiocese of Raipur