
“निकटता की दूरी?”
क्या आपने कभी “निकटता की दूरी” (Distance of the Near) या “दूर के ढोल सुहाने” पर विचार किया है? यह वह स्थिति है जिसमें हम अपने आसपास मौजूद सच्चाई को पहचानने और स्वीकार करने में असफल हो जाते हैं, और उसे कहीं और ढूँढने लगते हैं। ऐसी स्थिति में, जब हम लोगों से घिरे होते हुए भी खुद को अकेला महसूस करते हैं, या अपने करीबी लोगों के मूल्य को नहीं समझ पाते, या दूसरों को तिरस्कार की दृष्टि से देखते हैं।
आज के सुसमाचार में भी हम इसी प्रकार की स्थिति देखते हैं, जहाँ लोग “निकटता की दूरी” से पीड़ित थे — वे प्रभु येसु को मुक्ति का महान चिन्ह मानने में असफल रहे। येसु के बारे में उनके मन में इतना पूर्वाग्रह था कि वे उनमें किसी भी ईश्वरीय सच्चाई को स्वीकार नहीं कर सके। येसु ने उन्हें नबी योना का उदाहरण देकर उत्तर दिया, जो नीनवे के लोगों के लिए एक चिन्ह बन गये थे।
आज के पहले पाठ में बताया गया है कि नीनवे के लोगों ने नबी योना के संदेश को तुरंत स्वीकार कर लिया और उन्होंने नबी योना की योग्यता पर प्रश्न किए बिना अपने पापों के लिए पश्चाताप किया। उनका हृदय ईश्वर के संदेश के लिए खुला था क्योंकि उन्होंने अपने जीवन में परिवर्तन की आवश्यकता को पहचाना। इसके विपरीत, येसु के समय के लोग अपने बहुत ही निकट उपस्थित सच्चे मुक्तिदाता को पहचानने में असफल रहे।
हमारे जीवन में भी ऐसा हो सकता है कि हम संसार की सफलता की दौड़ में अपने जीवन के मुख्य उद्देश्य को ही खो देते हैं। जब हम अनावश्यक बातों को प्राथमिकता देते हैं, तो हम अपने जीवन की सार्थक दिशा को खो सकते हैं। हमें अपने जीवन को सांसारिक चीजों से पहले, ईश्वर को सांसारिक सफलता से पहले, तथा सच्चाई को झूठ से पहले स्थान देना चाहिए।
क्योंकि सच्चा परिवर्तन नाम, प्रसिद्धि और सफलता से अधिक महत्वपूर्ण है। यह तभी संभव है जब हम पूरे मन से प्रभु की उपस्थिति को स्वीकार करेंगे और उन्हें अपने जीवन में कार्य करने देंगे। आइए, हम “निकटता की दूरी” से पीड़ित न हों; प्रभु हमारे बहुत निकट हैं।
“DISTANCE OF THE NEAR?”
Have you ever pondered about the “distance of the near?” Distance of the near is a situation in which we fail to recognise and accept the reality that is so near to us and try to search for it elsewhere. In such a situation even when we are surrounded by people we experience being lonely, or we may not value the worth of our close associates, or we may look at others with contempt.
In today’s Gospel we see a similar kind of situation where the people were suffering from the ‘distance of the near’ syndrome and failed to recognise Jesus as a great sign of redemption. Their judgement about Jesus was so prejudiced that they could not accept the truth of Him being the divine Saviour. Jesus responded to them by taking the example of Prophet Jonah who became a sign for the people of Nineveh.
The first reading describes how the people of Nineveh accepted the message of Prophet Jonah at once and repented for their sins, without being judgmental about the merit of the prophet. They were open to the message of God because they realised their need for transformation. In contrast, the people of Jesus’ time failed to recognise the true Saviour who was so close to them.
In our lives too it can happen that we may miss out on the primary purpose of our life in our pursuit of worldly success. When we prioritise secondary elements, we may lose purposeful direction in life. We need to place our life before life’s pursuits, God before worldly success, and truth before falsehood.
For true transformation of life is more important than gaining name, fame and success. It can happen only when we wholeheartedly acknowledge the Lord’s presence and allow Him to work in us. Let us not suffer from the distance of the near; the Lord is close to us.
Bro. Tamilarasan Pauldhas
III Year Theology
Bhopal Archdiocese