```html

“व्यस्त जीवन में ईश्वर से जुड़ाव”
आज के पाठ हमें याद दिलाते हैं कि जब जिंदगी बहुत व्यस्त और तनावपूर्ण हो जाए, तब भी हमें अपने दिल से ईश्वर की ओर लौटना चाहिए। पहला पाठ (योएल 2:12-18) हमें पूरी लगन से, मन से ईश्वर के पास आने को कहता है—उपवास, प्रार्थना और सच्चे मन से पछतावे के साथ। यह संदेश खासकर शहरों में रहने वाले लोगों और उनके परिवारों के लिए महत्वपूर्ण है, जो रोज़मर्रा की भागदौड़, काम और रिश्तों के बीच फंसे होते हैं।
दूसरे पाठ (2 कुरिन्थियों 5:20—6:2) में पौलुस हमें बताता है कि हमें ईश्वर के दूत बनकर उनके करुणा के समय का पूरा फायदा उठाना चाहिए। जब जीवन दौड़ प्रतियोगिता की तरह लगे, तब भी ईश्वर हमें नए जीवन के लिए बुलाते हैं।
आज के सुसमाचार (मत्ती 6:1-6,16-18) में येसु सिखाते हैं कि हमें प्रार्थना और उपवास केवल दिखावे के लिए नहीं, बल्कि पूरी निष्ठा से केवल ईश्वर के सामने करना चाहिए। व्यस्त शहरी जीवन में, जहाँ दिखावा ज़्यादा होता है, यह सीख हमें सच्चे और निजी रिश्ते की याद दिलाती है।
पवित्र वचन हमें प्रेरित करता है। स्तोत्र ग्रन्थ 51:17 कहती है, “तू पश्चातापी दीन-हीन हृदय का तिरस्कार नहीं करेगा।” और इसायाह 58:6-7 में उपवास को “अन्याय के बंधन से मुक्त करना” और गरीबों की सेवा करना बताया गया है, जिससे हमें यह समझ आता है कि हमारी आस्था केवल शब्दों में नहीं, बल्कि कर्मों में भी होनी चाहिए।
उन परिवारों के लिए जो जैसे-तैसे गुज़ारा करते हैं और जिनके पास अतिरिक्त समय नहीं है, उनके लिए जिंदगी में छोटे-छोटे, ईमानदार कदमों से रोज़ाना ईश्वर को जगह देना ज़रूरी है; सच्ची प्रार्थना, थोड़ी त्याग और प्यार के जरिए।
ईश्वर की कृपा हमेशा हमारे करीब है, जो हमें जीवन की मुश्किलों में नया जोश और ताकत देती है। आइए, आज अपने दिल खोलें और उनसे जुड़ें।
“Finding God in the Midst of Busy Lives”
Today’s readings remind us about the importance of turning back to God, especially when life becomes too busy and stressful. The first reading (Joel 2:12-18) calls us to return to God with all our heart—fasting, praying, and showing true repentance. It’s a message that applies strongly to city dwellers and families who struggle to balance work, bills, and relationships.
In the second reading (2 Corinthians 5:20—6:2), Paul urges us to be ambassadors for God, making the most of the present moment, because now is the time of God’s grace. It’s easy to put God aside when everyday life feels like a race, but He invites us to return and find new life in Him.
In today’s Gospel (Matthew 6:1-6,16-18), Jesus teaches us not to pray or fast just to be seen by others but to live these acts sincerely before God alone. In the busy urban world, where appearances often matter more than truth, this teaching reminds us to keep our relationship with God genuine and personal.
The Old Testament also encourages us in this path. Psalm 51:17 tells us, “A broken and contrite heart, O God, you will not despise,” showing that true repentance is heartfelt, not just ritual. And Isaiah 58:6-7 calls fasting to “loose the bonds of injustice” and care for the poor—reminding us to live faith in actions, not just words.
For families living hand to mouth with no extra time, this means making small, sincere steps to include God in daily life—through honest prayer, small sacrifices, and love in relationships.
God’s grace is always near, ready to renew and strengthen us amid life’s struggles. Let’s open our hearts to Him today.
Bro. Suman Khalkho
III Theology