
“विश्वास को थामे रहना जब सब भ्रमित हो”
आज के पाठ खासकर उन युवाओं और सेमिनरी में अध्ययनरत ब्रदरगण के लिए हैं जो परेशान, उदास या उलझन में हैं। पहले पाठ में (याकूब 1:12-18) बताया गया है कि जो लोग परीक्षा और मुश्किलों में धैर्य रखते हैं, उन्हें ईश्वर जीवन का मुकुट देते हैं। कोई भी परीक्षा या प्रलोभन बिना ईश्वर की इजाजत के नहीं आता; वे हमें कभी पाप की ओर नहीं ले जाते, बल्कि हमें उसकी शक्ति देते हैं जो हर परीक्षा में टिकने में मदद करती है।
सुसमाचार (मारकुस 8:14-21) में येसु अपने शिष्यों को “फरीसियों और हेरोद के खमीर” से सावधान करते हैं, जो संदेह और भय की बुरी ताकतें हैं। जब हम उलझन और चिंता में बह जाते हैं, तो हम अक्सर भूल जाते हैं कि ईश्वर हमारे साथ हैं और उनका सामर्थ्य हमारे लिए है।
पुराने नियम में, स्तोत्र 34:18 हमें याद दिलाती है कि ईश्वर टूटे दिल वालों के करीब हैं और वे निराश आत्माओं को बचाते हैं। इसी तरह, इसायाह 41:10 में कहा गया है, “डरो मत, मैं तुम्हारे साथ हूँ।” युवा और सेमिनरी में अध्ययनरत ब्रदरगण जो उलझन में हैं, जान लें कि भले ही जीवन उलझा हुआ और भारी लगे, आपका विश्वास एक प्रकाश है। धैर्य रखें, शक्ति के लिए प्रार्थना करें, और भरोसा करें कि ईश्वर कभी नहीं छोड़ते। जो लोग दृढ़ता से उनका हाथ पकड़ते हैं, उनके लिए शांति और आनंद का मुकुट तैयार है।
“Holding On to Faith in Times of Confusion”
Today’s readings speak deeply to young people and seminarians who may feel lost, confused, or burdened by distress and depression. The first reading (James 1:12-18) encourages us, reminding that those who persevere under trial will receive the crown of life God promises to those who love Him. No temptation or hardship comes without God’s knowledge or will—He never leads us to sin but gives us the strength to overcome.
In the Gospel (Mark 8:14-21), Jesus warns His disciples about the “yeast of the Pharisees and Herod,” meaning the harmful influence of doubt and fear. Like the disciples, when overwhelmed by worries or confusion, it’s easy to forget God’s power and presence.
The Old Testament also reminds us, in Psalm 34:18, that God is close to the broken-hearted and saves those crushed in spirit. And in Isaiah 41:10, God comforts us, saying, “Do not fear, for I am with you.” To young people and seminarians discerning their path, remember: even in confusion and sadness, your faith is a light. Keep patient, pray for strength, and trust God who never abandons you. The crown of peace and joy awaits those who hold on firmly to Him.
Bro. Suman Khalkho
III Theology