```html Khrist Premalaya Regional Theologate 

16-02-2026

याकूब 1:1-11

संत मारकुस 8:11-13

Bro. Suman Khalkho

“संकटों में दृढ़ विश्वास”

आज के पाठ हमें सिखाते हैं कि कठिनाइयों के समय भी हमें ईश्वर पर विश्वास और धैर्य रखना चाहिए। पहले पाठ (याकूब 1:1-11) में याकूब हमें याद दिलाते हैं कि जब हम परीक्षाओं और मुश्किलों का सामना करते हैं, तो धैर्य और मजबूती से खड़े रहना चाहिए क्योंकि यही हमारे विश्वास को मजबूत बनाता है। जैसे किसान बारिश और अच्छी फसल के लिए इंतजार करता है, वैसे ही हमारा विश्वास भी धैर्य से बढ़ता है।

सुसमाचार (मारकुस 8:11-13) में देखा जाता है कि कुछ लोग येसु की शक्ति पर शक करते हैं क्योंकि वे सिर्फ चमत्कार और संकेतों को देखकर ही मानना चाहते थे। लेकिन येसु हमें बुलाते हैं कि हम आंखों से परे जाकर उन पर भरोसा करें।

गांवों के किसानों, जंगल के जनजातियों और गरीब लोगों के जीवन में कई मुश्किलें होती हैं। मौसम अनिश्चित होता है, भूमि इतनी उपजाऊ न हो कि फसल उग सके, और संसाधनों की कमी रहती है। कभी-कभी लगता है कि ईश्वर दूर हैं या चुप हैं। पर आज का संदेश स्पष्ट है: ऐसे समय में भी विश्वास और धैर्य हमारी सबसे बड़ी ताकत है। जब फसल न हो या बीमारी फैले, तब भी ईश्वर के प्रेम और योजना में भरोसा रखें।

जैसे बीज मिट्टी में दबकर बढ़ता है, वैसा ही विश्वास भी धीरे-धीरे जीवन में नई ताकत लाता है। खुद को मजबूत और धैर्यवान बनाए रखें, जानिए कि ईश्वर आपकी हर मुसीबत देख रहे हैं और सही समय पर मदद करेंगे। येसु के करीब रहें, आपका विश्वास हर कठिनाई को पार करने की शक्ति बनेगा।


16-02-2026

James 1:1-11

Mark 8:11-13

“Faith That Sees Through Trials”

In today’s readings, we learn about faith and trust in God, especially during hard times. In the first reading (James 1:1-11), James reminds us that when we face trials and troubles, we should be patient and strong because these challenges help us grow in faith. Just like a farmer waits for rain and a good harvest, our faith needs patience to grow stronger.

The Gospel (Mark 8:11-13) shows how some people were confused and doubted Jesus’ power because they wanted signs and miracles. But Jesus calls us to trust Him beyond what we can see and understand with our eyes.

For farmers, tribal communities, and people living in villages and forests, life can be very difficult. The weather is uncertain, the land may not always produce enough crops, and resources are limited. Sometimes it feels as if God is far away or silent. Yet today’s message is clear: in those moments, faith and patience are our strongest tools. Even when problems seem too great, whether crops fail or sickness spreads, trust in God’s love and plan can bring hope.

Like a seed planted deep in the soil, faith grows quietly and brings new life. Keep your heart strong and patient, knowing that God sees every struggle and will help in His perfect time. Stay close to Jesus, and your faith will become the strength that overcomes every difficulty.

Bro. Suman Khalkho
III Theology

 ```