```html

“सच्ची आज़ादी: ईश्वर का मार्ग चुनना”
आज के पाठ हमें एक महत्वपूर्ण सच्चाई सिखाते हैं: ईश्वर हमें चुनाव की आज़ादी देते हैं, लेकिन असली आज़ादी तभी मिलती है जब हम उनका मार्ग चुनते हैं। पहले पाठ (प्रज्ञा ग्रन्थ 15:15-20) में हमें बताया गया है कि ईश्वर ने हमें सही और गलत चुनने की शक्ति दी है। इसका मतलब है कि हर दिन हमारे फैसले हमारे जीवन को आकार देते हैं।
दूसरे पाठ (1 कुरिन्थियों 2:6-10) से पता चलता है कि सच्चा ज्ञान और समझ ईश्वर के आत्मा से आती है। जो लोग ईश्वर के करीब रहते हैं, वे जीवन का गहरा अर्थ समझ पाते हैं और सच में खुश रहते हैं।
आज के सुसमाचार (मत्ती 5:17-37) में, येसु कहते हैं कि वे नियमों को खत्म करने नहीं, बल्कि पूरा करने आए हैं। सबसे ज़रूरी बात है कि हम सिर्फ बाहरी नियमों का पालन न करें, बल्कि अपने दिल में उन नियमों को अपनाएं।
यह संदेश खासकर आज के युवा और बच्चों के लिए महत्वपूर्ण है, जो सोशल मीडिया, ए.आई., और रिश्तों की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। कभी-कभी दुनिया की आज़ादी के मायने हमें भ्रमित कर देते हैं, लेकिन सच्ची आज़ादी ईश्वर के साथ चलने और सही रास्ता चुनने में है। अगर हम येसु की सीख सुनें और प्रेम, सच्चाई और सम्मान के साथ जीएं, तो हम गलत रास्तों से बच सकते हैं और एक खुशहाल, स्वतंत्र जीवन जी सकते हैं। यह आज़ादी केवल दिखावे के लिए नियमों का पालन नहीं, बल्कि हर फैसले में ईश्वर का मार्गदर्शन माँगने की है।
आइए हम रोज़ाना ईश्वर से बुद्धि और हिम्मत माँगे ताकि उनका मार्ग चुन सकें और जीवन की सच्ची आज़ादी का अनुभव कर सकें।
“True Freedom: Choosing God’s Way”
Today’s readings teach us an important truth: God gives us freedom to choose, but true freedom comes when we follow His way. In the first reading (Sirach 15:15-20), we hear that God has given us the power to choose between right and wrong. This means that every day, we make choices, and these choices shape our lives.
The second reading (1 Corinthians 2:6-10) reminds us that true wisdom and understanding come from the Spirit of God. Only those who stay close to God can understand the deep meaning of life and find real joy.
In today’s Gospel (Matthew 5:17-37), Jesus teaches that He did not come to get rid of the laws but to fulfill them. What matters most is not just following rules on the outside but living with those laws in our hearts.
This message is important for young people and children of Generation Z who face many challenges today—social media pressures, AI, early relationships, and the search for identity and happiness. Sometimes, it’s easy to get lost in what the world says is freedom, but true freedom is walking with God and choosing what is right with a pure heart. If we listen to Jesus’ teaching and live with love, honesty, and respect, we can avoid wrong paths and live a joyful, free life that lasts.
This freedom is not about rules for the sake of rules but about letting God guide every decision we make. So, let’s ask for God’s wisdom and courage to choose His way every day and experience true freedom that makes us strong inside, no matter what the world says.
Bro. Suman Khalkho
III Theology