13-02-2026

राजाओं का पहला ग्रन्थ 11:29-32, 12:19

संत मारकुस 7:31-37

Brother Simon Marko

“प्रभु येसु के वचन में शक्ति”

आज के सुसमाचार में हम प्रभु येसु के वचन की जीवनदायी शक्ति को देखते हैं। जब एक बहरे और गूंगे व्यक्ति को प्रभु के पास लाया गया, तो उन्होंने उसे अलग ले जाकर उसकी ओर देखा। वह अपने बंधनों से छुटकारा पाना चाहता था। प्रभु येसु ने कहा, “एफेता”, अर्थात “खुल जा।” उसी क्षण उसके कान खुल गए और उसकी जीभ का बन्धन छुट गया।

प्रभु का वचन हमारे बन्धनों को तोड़ता है, हमारे भीतर नई आज़ादी लाता है और हमें उनके प्रेम के साक्षी बनने के लिए सामर्थ्य देता है। प्रभु येसु का वचन शक्तिशाली है। हम सुसमाचार में पढ़ते हैं कि येसु ने वायु को डाँटा और समुद्र से कहा, “शान्त हो, थम जा।” वायु मन्द हो गई और पूर्ण शान्ति छा गई। प्रभु येसु ने लाजरुस को पुकारा, “लाजरुस, बाहर निकल आओ।” और मृतक बाहर निकल आया। हम इब्रानियों के पत्र 4:12 में पढ़ते हैं, “ईश्वर का वचन जीवन्त, सशक्त और किसी भी दुधारी तलवार से तेज है। वह हमारी आत्मा के अन्तरतम तक पहुँचता है और हमारे मन के भावों तथा विचारों को प्रकट कर देता है।”

क्या हम उस वचन को अपने जीवन में अनुभव करते हैं? क्या हमारे हृदय उस वचन को ग्रहण करने के लिए तैयार हैं? कई बार हम बहरे हो जाते हैं और प्रभु की आवाज़ को नहीं सुन पाते। कई बार हम गूंगे हो जाते हैं और उस वचन को दूसरों तक नहीं पहुँचा पाते। प्रभु का वचन हमें निराशा में आशा, कमजोरी में शक्ति और अंधकार में प्रकाश देता है।

आइए, हम ईश्वर से प्रार्थना करें ताकि हम प्रभु के वचन को अपने जीवन में सच्चे मन और हृदय से ग्रहण कर सकें।


13-02-2026

1 Kings 11:29–32, 12:19

Mark 7:31–37

“The Power of the Word of the Lord”

In today’s Gospel, we witness the life-giving power of the Lord Jesus’ Word. A deaf and mute man was brought to Him. Jesus took him aside, looked at him, and called him out of his bonds. He said, “Ephphatha,” which means “Be opened.” Immediately, the man’s ears were opened, and the cords of his tongue were loosed.

The Word of the Lord breaks our chains, brings new freedom within us, and empowers us to witness His love. The power of Jesus’ Word is undeniable. In the Gospels, we see Him command the wind and the sea: “Be still,” and there was perfect calm. He calls Lazarus from the tomb: “Lazarus, come out,” and the dead man comes forth. As we read in Hebrews 4:12, “The word of God is living and active, sharper than any two-edged sword, piercing until it divides soul from spirit.” The Word of God reaches the depths of our soul and reveals the thoughts and intentions of our hearts.

Do we experience that Word in our lives? Are our hearts ready to receive it? Often, we are deaf to the Lord’s voice and unable to carry His Word to others. Yet His Word brings hope in despair, strength in weakness, and light in darkness.

Let us pray that we may receive the Word of the Lord with open hearts and minds, allowing it to transform our lives and guide us in His love.

Brother Simon Marko
Indore Diocese