12-02-2026

राजाओं का पहला ग्रन्थ 11:4-13

संत मारकुस 7:24-30

Brother Simon Marko

“अटूट विश्वास”

आज प्रभु येसु हमें अपने विश्वास में दृढ़ रहने के लिए बुला रहे हैं। आज के सुसमाचार में हम एक कनानी स्त्री के अटूट विश्वास को देखते हैं। उसकी बेटी अशुद्ध आत्मा के वश में थी और वह येसु से चंगाई की याचना करती है। जब येसु ने उसकी परीक्षा लेते हुए कहा कि “बच्चों की रोटी लेकर पिल्लों के सामने डालना ठीक नहीं है,” तब भी उस स्त्री ने विश्वास नहीं छोड़ा। उसने विनम्रता और धैर्य से कहा, “जी हाँ प्रभु, फिर भी पिल्ले मेज के नीचे बच्चों की रोटी का चूर खाते ही हैं।” येसु ने उसके विश्वास को देखकर उसकी बेटी को चंगा कर दिया।

आज हम अपने आप से पूछें, क्या मैं अपने विश्वास में दृढ़ हूँ? क्या मैं सतावट या अत्याचार के समय अपने विश्वास में डगमगा जाता हूँ? क्या मैं वास्तव में ईश्वर की देखभाल पर भरोसा करता हूँ? क्या मैं प्रतिदिन उसके प्रेम और सुरक्षा का अनुभव करता हूँ, या भय और चिंता में जीता हूँ? येसु हमें याद दिलाते हैं कि हमारा स्वर्गीय पिता हमारे सिर के बालों तक की संख्या जानता है। वह हमारी हर आवश्यकता को समझता है और हमें कभी नहीं छोड़ेगा। हमें बाधाओं, निराशाओं, दुख और पीड़ा के बीच भी अपने विश्वास में दृढ़ बने रहना चाहिए।

आइए, हम ईश्वर से आशीष एवं अनुग्रह माँगें ताकि हम अपने विश्वास में दृढ़ बने रहें।


12-02-2026

1 Kings 11:4–13

Mark 7:24–30

“Unshakeable Faith”

Today, the Lord Jesus calls us to remain steadfast in our faith. In today’s Gospel, we see the unshakeable faith of a Canaanite woman. Her daughter was possessed by an unclean spirit, and she came to Jesus, pleading for her healing. When Jesus tested her by saying, “Let the children be fed first, for it is not fair to take the children’s food and throw it to the dogs,” she did not give up. Humbly and patiently, she replied, “Sir, even the dogs under the table eat the children’s crumbs.” Jesus, seeing her great faith, healed her daughter.

We must ask ourselves: Am I steadfast in my faith? Do I waver when faced with trials or injustice? Do I truly trust in God’s care? Do I experience His love and protection daily, or do I live in fear and anxiety? Jesus reminds us that our Heavenly Father knows even the number of hairs on our heads. He understands every need and will never abandon us. Even in obstacles, disappointments, and suffering, we are called to keep our faith firm.

Let us pray for God’s blessing and grace, that we may remain steadfast in our faith in every circumstance.

Brother Simon Marko
Indore Diocese