
“आध्यात्मिक शुद्धिकरण”
आज प्रभु येसु हमें आध्यात्मिक शुद्धिकरण के लिए आह्वान कर रहे हैं। सच्चा शुद्धिकरण केवल बाहरी नहीं बल्कि आंतरिक होना चाहिए। जब हमारा हृदय शुद्ध रहता है तभी हम ईश्वर के दर्शन और उसकी उपस्थिति को अनुभव कर पाएँगे।
आज के सुसमाचार में येसु कहते हैं, “जो मनुष्य में से निकलता है वही उसे अशुद्ध करता है।” प्रभु यह स्पष्ट कर रहे हैं कि अशुद्धता बाहरी खाने-पीने या रीति-रिवाजों से नहीं, बल्कि हमारे हृदय से आती है। हम समूएल के पहले ग्रन्थ 16:7 में पढ़ते हैं, “प्रभु मनुष्य की तरह विचार नहीं करता। मनुष्य तो बाहरी रूप-रंग देखता है, किन्तु प्रभु हृदय देखता है।” यदि हमारा हृदय स्वार्थ, ईर्ष्या, घमंड और पाप से भरा है, तो चाहे हम बाहरी रूप से कितने भी धार्मिक क्यों न दिखें, हम ईश्वर के सामने शुद्ध नहीं हैं। परन्तु ईश्वर हमें आश्वासन देते हैं कि यदि हम पश्चाताप करते हैं और अपने पापों को स्वीकार करते हैं, तो वह हमें शुद्ध करेगा। हम योहन के पहले पत्र 1:9 में पढ़ते हैं, “यदि हम अपने पाप स्वीकार करते हैं, तो वह हमारे पाप क्षमा करेगा और हमें हर अधर्म से शुद्ध करेगा।”
हमारा हृदय तभी शुद्ध रहेगा, जब हम क्षमा, प्रेम और दया को अपने जीवन में अपनाते हैं। जब हमारा हृदय शुद्ध रहेगा, तब हम ईश्वर के दर्शन करेंगे। हम संत मत्ती 5:8 में पढ़ते हैं, “धन्य हैं वे, जिनका हृदय निर्मल है, वे ईश्वर के दर्शन करेंगे।”
आइए, हम ईश्वर से प्रार्थना करें कि वह हमारे हृदय शुद्ध करे, ताकि हम सदैव उसकी उपस्थिति में जी सकें।
“Spiritual Purification”
Today, the Lord Jesus calls us to spiritual purification. True purification is not merely external—it must come from within. Only when our hearts are pure can we truly perceive God and experience His presence.
In today’s Gospel, Jesus says that what comes out of a person is what defiles them. He emphasizes that impurity does not come from food, drink, or outward rituals, but from the heart. As we read in 1 Samuel 16:7, “The Lord does not see as mortals see; they look on the outward appearance, but the Lord looks on the heart.” If our hearts are filled with selfishness, envy, pride, or sin, no matter how religious we appear outwardly, we are not pure before God.
Yet God assures us that if we repent and acknowledge our sins, He will purify us. As we read in 1 John 1:9, “If we confess our sins, He who is faithful and just will forgive us our sins and cleanse us from all unrighteousness.” Our hearts remain pure when we embrace forgiveness, love, and mercy in our lives. When our hearts are pure, we can truly see God. As Jesus teaches in Matthew 5:8, “Blessed are the pure in heart, for they shall see God.”
Let us pray that God may purify our hearts, so that we may always live in His presence.
Brother Simon Marko
Indore Diocese