```html

“करुणामय हृदय से दूसरों की ज़रूरतों को पहचानना”
सच्ची विश्राम और शांति केवल तब मिलती है जब हम दूसरों की ज़रूरतों को पहचानकर उनके साथ खड़े होते हैं। आज के सुसमाचार में हम पढ़ते हैं कि येसु के शिष्य अपनी सेवाकार्य की थकान और अनुभव लेकर येसु के पास आते हैं। येसु उन्हें विश्राम करने के लिए निमंत्रण देते हैं, लेकिन जब वे भीड़ को देखते हैं कि लोग बिना चरवाहे की भेड़ों जैसे हैं, तो उनका हृदय द्रवित हो उठता है।
पहले पाठ में हम राजा सुलेमान के बारे में पढ़ते हैं, जिन्होंने ईश्वर से न तो धन माँगा, न लंबी आयु और न ही शत्रुओं पर विजय। उन्होंने केवल विवेक माँगा, ताकि वे अपने लोगों की सेवा न्याय और दया के साथ कर सकें।
आज हम एक समाज में ऐसे जी रहे हैं जहाँ लोग अकेलेपन, निराशा, गरीबी और अन्याय से जूझ रहे हैं। हर कोई किसी न किसी रूप में चरवाहे की कमी महसूस कर रहा है। क्या हम इन लोगों के दुख और पीड़ा में साथ रहते हैं? क्या हमारा हृदय द्रवित हो उठता है? हमें केवल दूसरों के लिए दुखी नहीं होना चाहिए, बल्कि उनकी मदद के लिए कदम भी उठाने चाहिए।
प्रिय भाइयो और बहनो, करुणामय हृदय ही सच्चे चरवाहे का हृदय है। आइए हम ईश्वर से प्रार्थना करें कि प्रभु हमें भी करुणामय हृदय दें, ताकि हम अपने जीवन से ईश्वर की करुणा और प्रेम को संसार के सामने प्रकट कर सकें।
“Recognizing the needs of others with a compassionate heart”
True rest and peace come only when we recognize the needs of others and stand with them. In today’s Gospel, we read that the disciples of Jesus came to Him, tired and burdened after their ministry. Jesus invited them to rest, but when He saw the great crowd—people who were like sheep without a shepherd—His heart was moved with compassion.
In the first reading, we hear about King Solomon. He did not ask God for wealth, a long life, or victory over his enemies. Instead, he asked for wisdom so that he could serve his people with justice and mercy.
Today, we live in a society where many people struggle with loneliness, despair, poverty, and injustice. In one way or another, everyone feels the absence of a shepherd. Do we stand with people in their pain and suffering? Does our heart move with compassion when we see their struggles? It is not enough to feel sorry for others; we must also take steps to help them.
Dear brothers and sisters, a compassionate heart is the mark of a true shepherd. Let us pray that the Lord may grant us a compassionate heart, so that through our lives we may reveal God's mercy and love to the world.
Brother Simon Marko
Indore Diocese