“ईश्वरीय प्रबंधन में विश्वास”
आज प्रभु येसु हमें ईश्वर की योजनाओं और उसके प्रबंधन पर पूर्ण विश्वास रखने के लिए आह्वान कर रहे हैं। जब येसु ने बारह प्रेरितों को भेजा, तो यह निर्देश दिया कि वे न तो धन, न अतिरिक्त वस्त्र, न कोई सुरक्षा अपने साथ ले जाएँ। उन्हें पूरी तरह से ईश्वर के प्रबंधन पर निर्भर रहकर ईश्वर के राज्य का प्रचार करना था। यह हमारी आधुनिक प्रवृत्ति को चुनौती देता है कि सुसमाचार का प्रचार और ईश्वर की सेवा केवल साधनों या भौतिक साधनसंपन्नता पर नहीं, बल्कि ईश्वर के प्रबंधन और उसकी कृपा पर निर्भर है।
आज के समय में, हम अधिकतर अपनी सुरक्षा, भविष्य और आराम को सुनिश्चित करने के लिए बैंक बैलेंस, नौकरी और संबंधों पर भरोसा रखते हैं। लेकिन क्या हम वास्तव में ईश्वर के प्रबंधन पर विश्वास रखते हैं? क्या हम भौतिक सुरक्षा से चिपके हुए हैं या ईश्वर के प्रबंधन पर भरोसा करते हैं? या जब हमारे प्रयास निष्फल हों या हमें अस्वीकृति मिले, तो हमारी प्रतिक्रिया कैसी होगी? क्या हम जीवन की निराशाओं में भी ईश्वर की उपस्थिति को अनुभव करते हैं?
आइए, हम ईश्वर से आशीष एवं अनुग्रह की याचना करें ताकि हम ईश्वरीय प्रबंधन पर पूर्ण विश्वास रख सकें।
“Trust in divine providence”
Today, the Lord Jesus calls us to place our complete trust in God’s plans and His providence. When Jesus sent out the twelve apostles, He instructed them not to carry money, extra clothing, or any means of protection with them. They were to rely entirely on God’s providence while proclaiming the Kingdom of God. This challenges our modern tendency to think that spreading the Gospel and serving God depend only on material resources or wealth, rather than on God’s providence and grace.
In today’s world, we often rely on bank balances, jobs, and relationships to secure our safety, future, and comfort. But do we truly trust in God’s providence? Are we clinging to material security, or are we placing our trust in God’s providence? And when our efforts seem fruitless or we face rejection, how do we respond? Do we still experience God’s presence even in life’s disappointments?
Let us pray for God’s blessing and grace, so that we may place our complete trust in His divine providence.
Brother Simon Marko
Indore Diocese