
“येसु एक ज्योति: शुद्ध करने वाला, दुख उठाने वाला और उद्धार करने वाला”
प्रिय भाइयों और बहनों, आज के पाठ हमें उद्धार के इतिहास के एक महत्वपूर्ण क्षण की ओर ले जाते हैं—प्रभु का मंदिर में प्रस्तुत किया जाना। यह एक ऐसा क्षण है जो प्रकाश और शुद्धि, पूरी हुई आशा और भविष्यवाणी किए गए दुख का संगम है।
येसु मरियम की गोद में केवल एक बालक के रूप में नहीं, बल्कि हमारे हृदयों को शुद्ध करने वाले के रूप में आते हैं। उनकी ज्योति हमारे अंधकार को प्रकट करती है और उनकी करुणा हमें नया बना देती है।
हमें स्वयं से पूछना चाहिए: क्या हम चांदी की तरह परिष्कृत होने के लिए तैयार हैं? क्या हम, सिमयोन की तरह, अपने दैनिक जीवन में चुपचाप आने वाले उद्धार की प्रतीक्षा कर रहे हैं? आज, आइए हम प्रभु येसु का स्वागत अपने हृदय की गहराइयों में करें—एक ऐसे प्रकाश के रूप में जो हमें शुद्ध करता है और हमें उद्धार देता है।
“Christ the Light: Purifying, Suffering, and Saving”
Dear brothers and sisters in Christ, today’s readings converge on a powerful moment in salvation history: the Presentation of the Lord in the Temple. It is a moment of revelation and purification, of hope fulfilled and suffering foretold.
Christ comes not just as a baby in Mary’s arms, but as a purifier of hearts. His light reveals our darkness, and His mercy makes us new. He is the Saviour who walks with us in our suffering.
Are we ready to be refined like silver? Are we watching, like Simeon and Anna, for the quiet arrival of salvation in our everyday lives? Today, let us welcome Christ into the depths of our hearts as the Light who purifies, suffers with us, and saves us.
Bro. Roshan Tirkey
Jashpur Diocese