
प्रिय भाइयों और बहनों, हम सब किसी-न-किसी कारण से गिरजाघर (चर्च) आते हैं—कोई आशीर्वाद मांगने, कोई धन्यवाद देने, तो कोई अपनी जरूरतों के लिए प्रार्थना करने। लेकिन आज येसु हमें एक और गहरा निमंत्रण देते हैं: “थके-माँदे और बोझ से दबे हुए लोगो! तुम सभी मेरे पास आओ। मैं तुम्हें विश्राम दूँगा।" (मत्ती 11:28)
यह विश्राम केवल शारीरिक नहीं, बल्कि आत्मिक विश्राम भी है। येसु हमें बुलाते हैं कि हम अपने जीवन के सारे बोझ याने पारिवारिक तनाव, आर्थिक चिंता, बीमारी, दुःख और दर्द को उन पर डालें। अक्सर हम अकेले इन परेशानियों को उठाते हैं, लेकिन येसु वादा करते हैं कि वे इन्हें हमारे साथ उठाएंगे।
इसायाह 40:29 में लिखा है: “वह थके-माँदे को बल देता और अशक्त को सँभालता है।” ईश्वर हर परिस्थिति में हमें शक्ति और सांत्वना देते हैं। जब हम अपने संघर्ष ईश्वर को सौंपते हैं, तो वे हमारे बोझ को हल्का करते हैं और उन्हें हमारी ताकत का कारण बना देते हैं, क्योंकि वह हमारे साथ चलते हैं।
इसायाह 40:31 में यह भी कहा गया है कि “प्रभु पर भरोसा रखने वालों को नयी स्फूर्ति मिलती रहती है।” ईश्वर पर भरोसा रखना, कठिन समय में भी, हमें नई ऊर्जा देता है।
आज हम विचार करें:
· मैं कौन सा बोझ अपने जीवन में उठा रहा हूँ?
· क्या मैं उसे येसु को सौंपने को तैयार हूँ?
· क्या मैं उस विश्राम को स्वीकार करता हूँ जो वह मुझे देना चाहता है?
आइए हम प्रार्थना करें कि प्रभु हमें वह अनुग्रह दें, जिससे हम अपने बोझ उनके हाथों सौंपें और हर दिन उनकी शांति और सामर्थ्य में चलें।
Dear Friends, we come to church for many reasons—some to ask for blessings, others to give thanks, and many to seek help for our needs. But today, Jesus invites us to something deeper: to come to Him and find true rest which is both physical and spiritual.
Jesus says, “Come to me, all you who are weary and burdened, and I will give you rest.” He calls us to bring all our heavy burdens such as family struggles, financial worries, health challenges, and more to Him. We often feel alone carrying these difficulties, but Jesus promises to carry them for us.
The prophet Isaiah reminds us: “He gives power to the faint, and strengthens the powerless.” (Isaiah 40:29) God strengthens and comforts us in every circumstance. When we place our struggles in God’s hands, they lose their weight and become sources of strength because He walks with us. Throughout Jesus’ ministry, he healed those who came to Him burdened by sickness, pain, and sorrow, offering them relief and renewed hope.
Isaiah also promises, “Those who wait for the Lord shall renew their strength.” (Isaiah 40:31) Waiting on God means trusting Him, even in difficult times, and finding the energy to continue.
Today, let us ask ourselves: What burdens am I carrying? Do I willingly bring them to Jesus? Am I open to receive the rest He offers?
May the Lord grant us the grace to surrender our worries to Him and walk in His peace and strength every day.
Bro. Baskar M
Archdiocese of Bhopal