
मेरे प्यारे भाइयों और बहनों, आज का वचन हमें प्रभु येसु और उनके पिता के बीच गहरे संबंध पर मनन करने के लिए बुलाता है। नबी इसायाह हमें याद दिलाते हैं कि मसीहा पर प्रभु का आत्मा ठहरेगा और वह न्याय, ज्ञान और शांति से शासन करेगा। सुसमाचार में हम देखते हैं कि येसु पवित्र आत्मा से आनंदित होकर पिता की स्तुति करते हैं, क्योंकि उसने अपने रहस्यों को घमंडी और बुद्धिमानों पर नहीं, बल्कि विनम्र और सरल हृदय वाले लोगों पर प्रकट किया। यह हमें सिखाता है कि प्रभु का अनुग्रह मानव बुद्धि पर नहीं, बल्कि विश्वास, भरोसे और नम्रता से मिलता है।
हम भी शिष्यों की तरह धन्य हैं, क्योंकि हमें वह देखने और सुनने का अवसर मिला है जिसकी लालसा अनेकों ने पहले की थी। येसु हमें बालसुलभ विश्वास रखने के लिए बुलाते हैं—ऐसा विश्वास जो सरल और पूरी तरह से प्रभु पर निर्भर हो। जब हम अपने अहंकार को छोड़कर नम्रता से प्रभु की इच्छा स्वीकार करते हैं, तब प्रभु का आत्मा हमें ज्ञान, शांति और आनंद से भर देता है। इसलिए हम अपने हृदयों को प्रभु के प्रकाशन के लिए खोलें ताकि हम उसके प्रेम के सच्चे गवाह बन सकें और अपने आस-पास न्याय, मेल-मिलाप और आशा फैला सकें।
My dear brothers and sisters, Today’s Word of God invites us to reflect on the deep relationship between Jesus and His Father. The prophet Isaiah reminds us that the Spirit of the Lord rests upon the promised Savior, who will rule with justice, wisdom, and peace. In the Gospel, we see Jesus rejoicing in the Spirit and praising the Father for revealing His mysteries not to the proud and learned, but to the humble and simple-hearted. This shows us that God’s grace is not earned by human knowledge but received through faith, trust, and humility.
As disciples, we are blessed because, like the apostles, we are given the opportunity to see and hear what many longed for in the past. Jesus calls us to be childlike in faith, trusting God with simplicity and openness. When we surrender our pride and accept God’s will with humility, the Spirit of the Lord fills us with wisdom, peace, and joy. Let us therefore open our hearts to receive God’s revelation, so that we may live as true witnesses of His love, bringing justice, harmony, and hope to the world around us.
Bro. Arvind Khalkho
III Year Theology
Archdiocese of Raipur