
“बच्चों जैसी विनम्रता”
प्रभु येसु मसीह में प्यारे भाई और बहनों,
आज के पाठों द्वारा प्रभु हमें विनम्र और विनीत लोगों से सीख लेने के लिए प्रेरित करते हैं। प्रभु चाहते हैं कि हम बच्चों के समान विनम्र और दूसरों पर आश्रित रहने का गुण धारण करें।
प्रभु के समीप वही रहता है जो स्वभाव से विनम्र है, उसकी आज्ञाओं के प्रति आज्ञाकारी है और उन पर सदैव आश्रित रहता है। यदि हममें यह गुण नहीं है तो हम भटकी हुई भेड़ के समान हैं जिसकी खोज में प्रभु निकल पड़े हैं।
हमें प्रभु की आवाज को पहचान कर उसकी दुहाई देने की आवश्यकता है, जिससे वह दौड़ा आएगा और हमें बचाएगा।
“Humility Like Children”
Dear brothers and sisters in Lord Jesus Christ,
Through today’s readings, the Lord inspires us to learn from those who are humble and meek. The Lord desires that we adopt the qualities of children — being humble and dependent on others.
Only those who are humble by nature, obedient to His commandments, and always dependent on Him remain close to the Lord. If we do not possess these qualities, we are like the stray sheep that the Lord has gone out to find.
We need to recognize the Lord’s voice and cry out to Him; then He will come running to save us.
Christson Gill IMS