
“दृढ़ विश्वास की पुकार”
प्रभु येसु मसीह में प्यारे भाइयों और बहनों,
एफेसियों 1:11-12 में प्रभु का वचन कहता है कि ईश्वर ने यह निर्धारित किया कि हम मसीह द्वारा बुलाए जाएँ और हम लोगों के कारण उसकी महिमा की स्तुति हो।
आज के सुसमाचार द्वारा प्रभु हमारे विश्वास की परिपक्वता को जाँचने के लिए उसे ललकारते हैं। प्रभु यह चाहते हैं कि हम सब उन पर आँख मूँदकर विश्वास रखें, तभी हम उन्हें अपने जीवन में सक्रिय पाएंगे।
प्रभु सदैव हमारे साथ रहते हैं और उन सभी क्षणों में जब हम निस्सहाय होते हैं, वे हमारी सहायता हेतु अवश्य आते हैं। इसके लिए यह जरूरी है कि हम अपने विश्वास को दृढ़ बनाएँ।
“Call to Firm Faith”
In Ephesians 1:11-12, the Word of the Lord says that God predestined us to be called through Christ, so that we might exist for the praise of His glory.
Dear brothers and sisters in Lord Jesus Christ, through today’s Gospel, the Lord challenges us to examine the maturity of our faith. The Lord desires that we have absolute, blind faith in Him; only then will we find Him active in our lives.
The Lord is always with us, and in all those moments when we are helpless, He surely comes to our aid. For this, it is essential that we strengthen our faith.
Christson Gill IMS