
“अटल विश्वास की कृपा”
प्रभु येसु ख्रीस्त में प्यारे भाई और बहनों,
इस्रायली लोग कई बार ईश्वर की आज्ञा का उल्लंघन करते थे एवं अन्य देवताओं की उपासना कर अपनी ईश्वर की भलाई और उसके महान कार्यों का स्मरण नहीं करते थे। इसी तरह प्रभु के शिष्य भी उन्हें पहचान नहीं पाए क्योंकि वह प्रभु के चमत्कारों को गंभीरता से नहीं लेते थे।
ऐसे क्षणों में जब विपत्तियाँ आ पड़ती हैं तो चाहे वह इस्रायली लोग हों या प्रभु के शिष्य या उनके अनुयायी यानी हम सब भी, हमारा विश्वास डगमगाने लगता है और मन बेचैन होने लगता है।
परंतु जो लोग प्रभु येसु पर आँख मूँद कर विश्वास करते हैं और उनके महान कार्यों को याद रखते हैं, वे लोग अपने सारे कष्टों और दुखों से मुक्ति पाते हैं। मुक्ति की यह कृपा तभी संभव है जब प्रभु पर हमारा अटल विश्वास होगा।
“Grace of Unwavering Faith”
Dear brothers and sisters in Lord Jesus Christ,
The Israelites often violated God's commandments and worshipped other gods, failing to remember God's goodness and His great works. Similarly, the Lord's disciples also failed to recognize Him because they did not take His miracles seriously.
In moments when calamities strike — whether it be the Israelites, the Lord's disciples, or His followers like all of us — our faith begins to waver and our hearts become restless.
However, those who believe blindly in Lord Jesus and keep His great works in mind find liberation from all their sufferings and sorrows. This grace of salvation is only possible when we have unwavering faith in the Lord.
Christson Gill IMS